दूसरी एसआईटी क्या जांच करेगी?

Categorized as राजनीति

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के लिए एक दूसरी विशेष जांच टीम का गठन किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 20 जुलाई को हुई सुनवाई में कहा कि किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी बनाई जाए। सुप्रीम कोर्ट के सामने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की याचिका दी गई थी। अदालत चाहती है कि एक नई एसआईटी इसकी जांच करे। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के तुरंत बाद लखनऊ में इसकी कवायद शुरू हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी एसआईटी बनाने का आदेश दे दिया। अब सवाल है कि एक एसआईटी ने एक महीने तक जांच की है, जिसकी अंतरिम रिपोर्ट आ चुकी है और अंतिम रिपोर्ट भी तैयार है तो अब दूसरी एसआईटी क्या जांच करेगी?

यह बड़ी हैरानी की बात है कि अदालत ने जो बात इतनी आसानी से समझ ली वह बात सरकार को क्यों नहीं समझ में आई थी? अदालत ने कहा कि यह एक अपराध की जांच का मामला है। इसी आधार पर उसने वरिष्ठ आईपीएस के नेतृत्व में एसआईटी बनाने को कहा। अगर यह बात सरकार की समझ में आ जाती तो उसने पहले ही एसआईटी का अध्यक्ष किसी आईपीएस को बनाया होता। लेकिन सरकार ने आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंत को एसआईटी का प्रमुख बनाया। ध्यान रहे आईएएस अधिकारी को अपराध के जांच का प्रशिक्षण नहीं मिला होता है। इसका प्रशिक्षण पुलिस अधिकारियों को होता है। सरकार ने पता नहीं किस कारण से अपराध की जांच का जिम्मा आईएएस अधिकारी को दिया। इस मामले में मुश्किल यह है कि मंदिर प्रशासन, अयोध्या पुलिस, एसआईटी सब जांच कर चुके हैं। अब नई एसआईटी को जांच में क्या मिलेगा यह समझना मुश्किल है। यह उम्मीद करना बेमानी है कि अब नई एसआईटी कोई नई चीज खोज लेगी। कितना भी काबिल आईपीएस होगा अपराध के इतना समय बीत जाने और कई बार जांच, पूछताछ हो जाने के बाद कुछ नया नहीं कर सकता है।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo