वांगचुक और सीजेपी में एक राय नहीं

Categorized as राजनीति

सोनम वांगचुक को अति नाटकीय तरीके से जंतर मंतर से हटाना सरकार को भारी पड़ गया है। अगर सरकार उनको वही बैठे रहने देती तो शायद आंदोलन इतना व्यापक और इतना तीव्र नहीं होता। लेकिन जिस तरह ऑपरेशन सफेद चादर के जरिए वांगचुक को हटाया गया उससे लोगों में गुस्सा भड़का। वांगचुक को दूर से समर्थन दे रहे लोग सारे उपाय करके जंतर मंतर पहुंचे और उसके बाद जो हुआ उसे पूरे देश ने देखा। इस आंदोलन को सामान्य लोगों का जैसा समर्थन मिला है उससे इसका दायरा बहुत बढ़ गया है और यह तमाम किस्म की सीमाओं से बाहर चला गया है। सोनम वांगचुक की गैरहाजिरी में जो लोग इस आंदोलन की कमान संभाल रहे हैं उनको शिक्षा और परीक्षा प्रणाली की ग़ड़बड़ियों का कोई अंदाजा नहीं है। उनको इस बात का भी अंदाजा नहीं है कि व्यवस्थागत और संरचनात्मक सुधार के लिए क्या करना है।

तभी अभिजीत दीपके ने जिन अभिषेक रांका और सौरव दास को जेपी नड्डा के पास बातचीत के लिए भेजा उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक के बाद की घटनाओं में मरे युवाओं के परिजनों के लिए एक एक करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग रख दी। इसके उलट वांगचुक ने सरकार से पेपर लीक और परीक्षा की अन्य गड़बड़ियों की जिम्मेदारी लेने, जवाबदेही तय करने और सुधार करने की मांग रखी थी। उन्होंने संसद में इस विषय पर चर्चा करने और उनके सहित आंदोलन में शामिल दूसरे लोगों से मिल कर उनकी बात सुनने की मांग की थी। दीपके और उनकी टीम ने इन मांगों को कमजोर कर दिया है। उनको पता होना चाहिए कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से शिक्षा व परीक्षा की व्यवस्था नहीं सुधरने वाली है। असली सवाल परीक्षा की मौजूदा व्यवस्था में व्यापक सुधार का है।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo