भाजपा में नए प्रादेशिक क्षत्रप बन रहे हैं

Categorized as राजनीति

अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की भाजपा में कई प्रादेशिक क्षत्रप थे। ये क्षत्रप अपने केंद्रीय नेतृत्व का सम्मान तो करते थे लेकिन उनके भरोसे राजनीति नहीं करते थे। अपने प्रदेश की राजनीति में उनका अपना असर होता था। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा उस जमाने के एकमात्र क्षत्रप हैं, जिन्होंने अभी तक अपनी ताकत बचा कर रखी है। कम से कम इस समय तक भाजपा का सर्वशक्तिशाली केंद्रीय नेतृत्व येदियुरप्पा को माइनस करके कर्नाटक की राजनीति नहीं कर पा रहा है। उनके अलावा बाकी क्षत्रपों का राजनीतिक असर समाप्त हो चुका है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह, राजस्थान में वसुंधरा राजे, हिमाचल प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल आदि अब अपने प्रदेश की राजनीति में चीजें निर्धारित नहीं करते हैं। वाजपेयी और आडवाणी के जमाने के बड़े क्षत्रपों में से एक नरेंद्र मोदी 12 साल पहले देश के प्रधानमंत्री बन गए। उसके बाद से प्रादेशिक क्षत्रपों की ताकत धीरे धीरे समाप्त हो गई।

लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि भाजपा के नए क्षत्रप उभर रहे हैं। पिछले 12 साल की राजनीति में जिन नेताओं को प्रदेश में महत्व मिला उनमें से कई नेता धीरे धीरे मजबूत हुए हैं औऱ प्रदेश की राजनीति में अपनी पकड़ बनाई है। ऐसे नेताओं के अलावा क्षत्रपों की एक नई पीढ़ी भी तैयार हो रही है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भाजपा में पिछले 12 साल में जो प्रादेशिक क्षत्रप मजबूत हुए उनमें पहला नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। उनके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस हैं, जिन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपना वर्चस्व स्थापित किया है। ऐसे ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भले कांग्रेस से आए हैं लेकिन भाजपा में और असम की राजनीति में उन्होंने अपने को मजबूती से स्थापित किया है। इन तीन के अलावा भी अब कई नए क्षत्रप उभर रहे हैं, जिनकी राजनीति पर आगे नजर रखने की जरुरत है। ये सब नए मुख्यमंत्री हैं, जो प्रदेश में अपने हिसाब से फैसले कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का नाम इसमें सबसे चौंकाने वाला है। जानकार सूत्रों का कहना है कि मोहन यादव पिछले ढाई साल में इतने मजबूत हुए हैं कि प्रदेश के तमाम बड़े नेता चिंता में हैं। वैसे उनको मुख्यमंत्री बनाते समय ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के बड़े नेताओं नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद सिंह पटेल आदि को किनारे कर दिया था। उमा भारती पहले से किनारे हैं और अब कहा जा रहा है कि मोहन यादव ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की टिकट कटवाई है। जानकार सूत्रों का कहना है कि उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कहा था कि उनके हिसाब से टिकट दी जाए तो वे पिछली बार हारी दतिया सीट जीत कर देंगे। अगर मोहन यादव उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को चुनाव जीता देते हैं तो उनका कद और बढ़ेगा। साथ ही जमीन से जुड़े विवाद भी हाशिए में जाएंगे। ऐसे ही बिहार में सम्राट चौधरी के सामने प्रदेश के किसी नेता की चुनौती नहीं है। अगर वे बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को अपने उम्मीदवार नीरज सिन्हा से हरवा देते हैं तो उनका भी कद बहुत बढ़ेगा। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री बनते ही भाजपा को लोकसभा के 20 और राज्यसभा के तीन सांसद दिए हैं। तृणमूल कांग्रेस के विधायक दल और संसदीय दल के टूटने का श्रेय उनको जाता है। सो, अब योगी, फड़नवीस और हिमंता के साथ साथ सम्राट चौधरी, शुभेंदु अधिकारी, पुष्कर सिंह धामी और मोहन यादव भी प्रादेशिक क्षत्रप के तौर पर उभर रहे हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व यानी मोदी और शाह ने चूंकि इनको चुना है इसलिए उनका पूरा समर्थन इन नेताओं को मिल रहा है।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo