छोटी पार्टियों पर भाजपा की नजर

Categorized as राजनीति

ऐसा नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ बड़ी पार्टियों को तोड़ कर संसद के मानसून सत्र में दो तिहाई बहुमत जुटाने का प्रयास कर रही है। कई छोटी पार्टियों पर नजर है और उनके लिए परदे के पीछे से बात हो रही है। जानकार सूत्रों का कहना है कि झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा से लेकर जम्मू कश्मीर की नेशनल कान्फ्रेंस और दिल्ली व पंजाब की आम आदमी पार्टी के सांसदों से भी बात हो रही है। कहा जा रहा है कि अगर इन पार्टियों के नेता संसद के मानसून सत्र में संविधान संशोधन के लिए लाए जाने वाले विधेयकों पर सरकार का समर्थन नहीं करते हैं तो इनकी पार्टियां भी टूटेंगी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद टूट चुके हैं।

गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीन, आम आदमी पार्टी के तीन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के दो लोकसभा सांसद हैं। इन आठ सांसदों पर भाजपा की नजर है। अगर इनके नेता तैयार हो जाते हैं तो कहा जाएगा कि वे वोटिंग के समय सदन से गैरहाजिर हो जाएं। इनमें से जेएमएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों के टूटने की संभावना कम है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं को पता है कि वे श्रीनगर और अनंतनाग की सीट से भाजपा की टिकट पर नहीं जीत सकते हैं। ऐसे ही जेएमएम के तीनों आदिवासी सांसदों को पता है कि भाजपा की टिकट पर जीतना मुश्किल है। इसलिए वे चाहते हैं कि भाजपा उनके नेताओं को तैयार करे। इस पर काम हो रहा है।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo