दक्षिण के मुख्यमंत्रियों की दोस्ती

Categorized as राजनीति

उत्तर भारत में आमतौर पर यह देखने को नहीं मिलता है कि मुख्यमंत्रियों के बीच आपस में बहुत सद्भाव और दोस्ती हो। अगर मुख्यमंत्री एक ही पार्टी के हैं तो अलग बात है लेकिन अगर मुख्यमंत्री अलग अलग पार्टी के हैं तो उनको बीच कोई दोस्ती नहीं दिखती है। कम से कम सार्वजनिक जगहों पर या सार्वजनिक कार्यक्रमों में तो वे एक दूसरे की तारीफ नहीं ही करते हैं। परंतु दक्षिण भारत में इसका उलटा होता है। वहां एक दूसरे की विरोधी पार्टी के मुख्यमंत्रियों में भी पूरा सद्भाव दिखाई देता है। वे सार्वजनिक जगहों पर भी एक दूसरे की तारीफ करते हैं। दक्षिण के राज्यों का भाईचारा इससे प्रकट होता है।

पिछले दिनों तीन राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के एक मुख्यमंत्री एक मंच पर थे। वहां तीनों ने एक दूसरे की जम कर तारीफ की। तेलंगाना और कर्नाटक में तो कांग्रेस के ही मुख्यमंत्री हैं लेकिन आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी अलग है और वे भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का मुख्य घटक दल हैं। लेकिन नायडू ने रेवंत रेड्डी और डीके शिवकुमार दोनों की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने इतने कम समय में जो काम किया है वह कमाल का है। उन्होंने रेवंत रेड्डी के लिए कहा कि वे अपने राज्य के लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करते हैं। कांग्रेस के दोनों मुख्यमंत्रियों ने भी नायडू की जम कर तारीफ की। तमिलनाडु के नए बने मुख्यमंत्री विजय के प्रति भी कांग्रेस के साथ साथ चद्रबाबू नायडू का रुख भी काफी सद्भाव वाला है। गौरतलब है कि दक्षिण के राज्यों के हितों को लेकर वहां के नेता हमेशा एकजुट रहते हैं।


Previous News Next News

More News

जनता दल यू का मतलब नीतीश कुमार है

September 17, 2026

बिहार में इन दिनों नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के नेता व राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश पुर रख देने चाहिए। ध्यान रहे सुमन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और…

पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट

September 17, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों…

सीजेपी का बड़ा डर है

September 17, 2026

ऐसा लग रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने न सिर्फ युवाओं के प्रदर्शन का तरीका बदला है, बल्कि उसके असर को कोई गुना बढ़ा दिया है। केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकारें हों या न्यायपालिका और प्रशासन हो, सब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों व युवाओं की चिंता कर रहे हैं। नेताओं…

भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

September 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

25 हजार रु प्रति माह वेतन तक पीएफ

September 17, 2026

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा के लिए वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दे दी है। सरकार के अनुसार इस फैसले से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी ईपीएफओ के अनिवार्य दायरे में आ सकते हैं। नई सीमा…

logo