उच्च शिक्षा में नियमों में बदलाव का विरोध

Categorized as राजनीति

अगर यह सवाल पूछा जाए कि केंद्र सरकार किस क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रयोग कर रही है या यह सवाल कि देश में सबसे ज्यादा किस क्षेत्र में प्रयोग हो रहा है तो उसका जवाब होगा, शिक्षा के क्षेत्र में। भारत में किसी भी क्षेत्र में प्रयोग नहीं होता है। स्पेस से लेकर मेडिसिन तक प्रयोग से भारत के लोग दूरी रखते हैं। सरकारें भी प्रयोग को प्रोत्साहित नहीं करती हैं। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने शिक्षा को प्रयोगशाला बना दिया है। हर तरह की पढ़ाई, किताबों, पाठ्यक्रम, पाठ्यचर्चा से लेकर पढ़ाई के तरीके, संस्थान और परीक्षा के तरीके तक में प्रयोग किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता परीक्षाओं में किस तरह के प्रयोग हुए हैं और उनका क्या असर हुआ है यह पूरे देश ने देखा है।

अब सरकार उच्च शिक्षा में प्रयोग के तहत विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल पास कराने की तैय़ारी में है। इस बिल पर संसद की संयुक्त समिति विचार कर रही है। भाजपा की सांसद डी पुरंदेश्वरी समिति की अध्यक्ष हैं। इसमें उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्वायत्तता समाप्त करने के ऐसे प्रावधान हैं कि मुख्य विपक्षी कांग्रेस के साथ साथ कई उच्च शिक्षण संस्थान और भाजपा या उसकी सहयोगी पार्टी की सरकारें भी इसका विरोध कर रही हैं। आईआईटी कानपुर, संभलपुर, हैदराबाद ने इसका विरोध किया है। सरकारों की बात करें तो मेघालय मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश आदि ने विरोध किया है। कांग्रेस ने इसका विरोध किया है और पूरे विपक्ष से इसका विरोध करने को कहा है। अगर यह बिल पास होता है तो यूजीसी, एआईसीटीयू जैसी तमामं संस्थाएं बेमानी हो जाएंगी। सब कुछ सीधे शिक्षा मंत्रालय के नियंत्रण में होगा। संस्थाओं की स्वायत्तता इससे बुरी तरह से प्रभावित होगी।


Previous News Next News

More News

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

केरल सरकार को क्यों नहीं समझाते राहुल

September 18, 2026

राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती…

उड़ानों को तरसते नए हवाई अड्डे

September 18, 2026

भारत को अधिक हवाई अड्डों की नहीं, काम करने वाले हवाई अड्डों की जरूरत है। खाली रनवे पर खर्च होते रहना विकास नहीं, बर्बादी है। जब रखरखाव का बिल ही कमाई से बड़ा हो जाए, तब नीति को गर्व नहीं, सुधार चाहिए। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यदि यही हाल रहा तो अगले…

logo