यूपी में नितिन नबीन ने समझीं समस्याएं

Categorized as राजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के छह महीने के बाद नितिन नबीन पहली बार उत्तर प्रदेश की यात्रा पर गए। उन्होंने दो दिन की यात्रा में उत्तर प्रदेश की समस्याओं को जाना समझा है। गौरतलब है कि बहुत जल्दी राज्य में चुनाव होने वाला है और उससे सरकार के अंदर और सरकार व संगठन के बीच कई मामलों को लेकर तालमेल नहीं बैठ रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे केंद्र में मंत्री भी हैं। वे मंत्री पद छोड़ेंगे। पिछले दिनों उन्होंने सभी सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष बनाए और संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की। उसमें जातीय समीकरण को सबसे ऊपर रखा गया है।

सोचें, कैसा विरोधाभास है कि अखिलेश यादव इन दिनों हिंदुत्व की बात कर रहे हैं और भाजपा के नेता जाति के आधार पर संगठन बना रहे हैं। बहरहाल, नितिन नबीन को उत्तर प्रदेश में पता चला है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला भाजपा के लिए भारी पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश के लोगों में इसकी चर्चा है और इसे लेकर संघ और विश्व हिंदू परिषद के साथ साथ भाजपा की भी बदनामी है। अगर कुछ बड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो लोग संतुष्ट नहीं होंगे। नितिन नबीन को बताया गया है कि यूजीसी के दिशानिर्देश को लेकर भी भाजपा समर्थकों में नाराजगी है। हालांकि इस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है लेकिन यह लोगों की मेमोरी में है और सोशल मीडिया में इसे लेकर अब भी चर्चा होती है। परंतु मुश्किल यह है कि भाजपा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर कोई कार्रवाई नही करना चाहती है।


Previous News Next News

More News

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

जनता दल यू का मतलब नीतीश कुमार है

September 17, 2026

बिहार में इन दिनों नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के नेता व राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश पुर रख देने चाहिए। ध्यान रहे सुमन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और…

पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट

September 17, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों…

सीजेपी का बड़ा डर है

September 17, 2026

ऐसा लग रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने न सिर्फ युवाओं के प्रदर्शन का तरीका बदला है, बल्कि उसके असर को कोई गुना बढ़ा दिया है। केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकारें हों या न्यायपालिका और प्रशासन हो, सब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों व युवाओं की चिंता कर रहे हैं। नेताओं…

भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

September 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

logo