बैठक से पहले ममता के सांसद टूटेंगे!

Categorized as राजनीति

विपक्षी पार्टियों की एक अहम बैठक सोमवार, आठ जून को होने वाली है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि उससे पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसदों में टूट होगी। जानकार सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी योजना के तहत ऐसा करा रही है ताकि ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को पंक्चर किया जाए और उसका नैरेटिव बनने से रोका जाए। ध्यान रहे ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक पहले ही टूट चुके हैं। उनके 80 में से 60 विधायकों ने अलग गुट बना लिया और विधानसभा स्पीकर ने इस गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता दी है। ममता इसे अदालत में चुनौती देंगी।

अब उनके सांसदों के टूटने की बारी है। ममता बनर्जी ने पिछले दिनों पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तो उसमें उनकी पार्टी के लोकसभा के तीन और राज्यसभा के दो सांसद पहुंचे। लोकसभा के दो या तीन और सांसद उनके साथ हैं और राज्यसभा के भी दो सांसद और साथ में हैं। इस तरह लोकसभा के 22 से 23 और राज्यसभा के 10 के करीब सांसद पाला बदल सकते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को ममता बनर्जी की पार्टी के लोकसभा सांसदों का एक समूह स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिख कर अलग गुट के तौर पर मान्यता देने की मांग कर सकता है। बताया जा रहा है कि अभी अलग गुट बनेगा और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इनका विलय भाजपा में कराया जा सकता है। भाजपा बहुत जल्दी अपने सांसदों की संख्या 272 पहुंचाने की तैयारी करती दिख रही है। अभी उसके पास 240 सांसद हैं।


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo