राजद पर कार्रवाई उलटी भी पड़ सकती है

Categorized as राजनीति

बिहार में भाजपा की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार वाली सद्भाव की राजनीति किनारे हो गई है और टकराव की राजनीति बढ़ गई है। राज्य सरकार ने पहले राबड़ी देवी को मिला बंगला खाली करने का नोटिस दिया और ऐलान किया कि हर हाल में उनको बंगला खाली करना होगा। उसके बाद लालू प्रसाद से लेकर राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव तक सबकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री के नाते मिली जेड प्लस सुरक्षा घटा कर वाई प्लस कर दी गई है। तेजस्वी की सुरक्षा में भी कमी की गई है। इसके बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने सुरक्षा लौटा दी। सुरक्षाकर्मियों को बंगले से विदा कर दिया। साथ ही अपील करके अपने समर्थकों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया।

लालू प्रसाद के परिवार के खिलाफ एक के बाद एक हो रही ऐसी कार्रवाई से यादव वोट ज्यादा मजबूती से परिवार से जुड़ रहा है। अगर 14 फीसदी यादव राजद के साथ रहते हैं तो 18 फीसदी मुस्लिम भी पूरी तरह से साथ रहेंगे। ऐसा  लग रहा है कि भाजपा की सरकार ने यादव वोट टूटने की संभावना समाप्त कर दी है। इससे राजद की ताकत बढ़ी है। यह भी ध्यान रखने की जरुरत है कि बिहार की राजनीति में राजद अब भी एक बड़ी ताकत है। उसके पास भले 25 और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन की 35 सीटें हैं लेकिन उनके पास 38 फीसदी वोट हैं। ऊपर से नीतीश कुमार के हटने की वजह जदयू कमजोर हुई है। इससे जातियों का नया समीकरण हो रहा है। जमीनी स्तर पर जातियां अपने को नए समीकरण के लिए तैयार कर रही हैं। इसमें एकाध जातियों का वोट भी राजद की ओर मुड़ा तो उसको बड़ा फायदा हो सकता है।


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo