केरल में पहला विवाद पीएम श्री योजना का होगा

Categorized as राजनीति

वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 20 और मंत्री बने हैं। इस तरह कैबिनेट का पूरा कोटा भर दिया गया है। सतीशन ने शपथ से एक दिन पहले रविवार की शाम को ही मंत्रियों की सूची जारी कर दी थी। इस तरह यह दिखाया गया कि सरकार में मंत्रियों की संख्या या मंत्रालयों को लेकर कोई विवाद नहीं है। यह अच्छा संकेत है। लेकिन सरकार जब कामकाज शुरू करेगी तो सबसे पहला विवाद पीएम श्री योजना को लेकर हो सकता है। इस मुद्दे पर वाम मोर्चे की पिछली सरकार के अंदर भी विवाद हुआ था और सीपीएम व सीपीआई आपस में टकराए थे।

असल में केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत पीएम श्री यानी पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया की एक योजना शुरू की है। इसके तहत देश भर के करीब 15 हजार स्कूलों को अतिरिक्त फंड देकर मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित किया जाना है। पिनरायी विजयन के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार ने पहले नई शिक्षा नीति का विरोध किया। लेकिन बाद में मुख्यमंत्री ने फंड की जरुरत के हिसाब से इस योजना को लागू करना चाहा। परंतु सीपीआई के विरोध की वजह से उनको इसे स्थगित करना पड़ा। अगर सतीशन की सरकार पीएम श्री योजना लागू करती है या फंड की जरुरत के हिसाब से नई शिक्षा नीति को अपनाती है तो कांग्रेस के अंदर से भी हो सकता है विरोध हो। लेकिन मुस्लिम लीग और दूसरी सहयोगी पार्टियां कांग्रेस का विरोध करेंगी। देखना होगा कि सतीशन कैसे इसे साधते हैं।


Previous News Next News

More News

जंतर मंतर बेअसर नहीं रहा है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बुरी तरह से हारने और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार में से तीन सीटों पर जीत जाने के बाद ऐसी व्याख्या की जा रही है, जैसे जंतर मंतर पर हुआ छात्रों का आंदोलन…

जाटों ने दिखाया कि कैसे राजनीति होती है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जाट जीते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यश डबास अध्यक्ष तो निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष बने हैं। आमतौर पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जाति का गणित ज्यादा देखा जाता है। लेकिन दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में जाति…

बालेन और तारिक कब आएंगे भारत?

September 21, 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अभी तक भारत नहीं आए हैं। तारिक रहमान तो भारत आने से पहले चीन की यात्रा कर आए हैं, जबकि यह अघोषित नियम था कि इन दोनों देशों के प्रधानमंत्री शपथ लेने के बाद सबसे पहले भारत की यात्रा करते हैं। य़ह परंपरा पहले…

आईएफएस लॉबी पर खेल बिगाड़ने का आरोप

September 21, 2026

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत की यात्रा टाल रहे हैं। इससे पहले वे चीन की यात्रा पर चले गए। कहा जा रहा है कि इसके पीछे उनके भारत यात्रा टालने के पीछे कुछ हाथ भारत की अंदरूनी राजनीति का भी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि विदेश सेवा के अधिकारियों यानी आईएफएस अधिकारियों…

व्यवस्था को चुभने वाले अधिकारी

September 21, 2026

मुंढे मई 2026 में एफडीए आयुक्त बने। कुछ ही महीनों में विभाग ने हजारों निरीक्षण किए, सैकड़ों लाइसेंस निलंबित किए, करोड़ों रुपये का मिलावटी या असुरक्षित माल जब्त किया और गुटखा-पान मसाला के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की। बड़े ब्रांड, पुराने होटल, क्विक-कॉमर्स गोदाम, यहाँ तक कि मुंबई हाईकोर्ट की कैंटीन भी इस दायरे…

logo