पार्थ पवार ने संभाली एनसीपी की कमान

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद उनकी पार्टी को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। शुरू में तो ऐसा लगा था कि पार्टी बिखर जाएगी। यह भी लग रहा था कि प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल जैसे नेता पार्टी टेकओवर कर लेंगे। कई बार ऐसा लगा कि शरद पवार ही अब दोनों पार्टियों को संभालेंगे और अंततः दोनों का विलय हो जाएगा। लेकिन अब चार महीने से भी कम समय में हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। पार्टी अब स्थिर है। सुनेत्रा पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री हैं और उनके बेटे पार्थ पवार ने पार्टी को संभाल लियी है।

सुनेत्रा ने अपने बेटे पार्थ को पार्टी का महासचिव बनाया है और दूसरे बेटे जय पवार को सचिव बनाया है। पार्थ और जय के करीबियों और उनके रिश्तेदारों को पार्टी की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि चुनाव आयोग में सुनेत्रा पवार ने एनसीपी के 11 नेताओं की कार्यकारिणी की जो सूची भेजी है उसमें न तो पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल का नाम है और न प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे का नाम है। हालांकि 25 लोगों की लंबी सूची में इनका नाम है। कहा जा रहा है कि पार्थ पवार पूरी तरह से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के असर में हैं और उनके हिसाब से काम कर रहे हैं। फड़नवीस ने पार्टी पर उनका नियंत्रण बनवाया है। शनिवार की आधी रात को फड़नवीस से मिलने गए थे पार्थ। उसके बाद पार्टी में हलचल तेज हो गई। रविवार को प्रफुल्ल पटेल और तटकरे ने शरद पवार से मुलाकात की। ये नेता चाहते हैं कि शरद पवार अब मामला सुलझाएं और पार्टी संभालें। लेकिन सुनेत्रा और पार्थ ऐसा नहीं चाहते हैं।


Previous News Next News

More News

जंतर मंतर बेअसर नहीं रहा है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बुरी तरह से हारने और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार में से तीन सीटों पर जीत जाने के बाद ऐसी व्याख्या की जा रही है, जैसे जंतर मंतर पर हुआ छात्रों का आंदोलन…

जाटों ने दिखाया कि कैसे राजनीति होती है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जाट जीते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यश डबास अध्यक्ष तो निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष बने हैं। आमतौर पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जाति का गणित ज्यादा देखा जाता है। लेकिन दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में जाति…

बालेन और तारिक कब आएंगे भारत?

September 21, 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अभी तक भारत नहीं आए हैं। तारिक रहमान तो भारत आने से पहले चीन की यात्रा कर आए हैं, जबकि यह अघोषित नियम था कि इन दोनों देशों के प्रधानमंत्री शपथ लेने के बाद सबसे पहले भारत की यात्रा करते हैं। य़ह परंपरा पहले…

आईएफएस लॉबी पर खेल बिगाड़ने का आरोप

September 21, 2026

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत की यात्रा टाल रहे हैं। इससे पहले वे चीन की यात्रा पर चले गए। कहा जा रहा है कि इसके पीछे उनके भारत यात्रा टालने के पीछे कुछ हाथ भारत की अंदरूनी राजनीति का भी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि विदेश सेवा के अधिकारियों यानी आईएफएस अधिकारियों…

व्यवस्था को चुभने वाले अधिकारी

September 21, 2026

मुंढे मई 2026 में एफडीए आयुक्त बने। कुछ ही महीनों में विभाग ने हजारों निरीक्षण किए, सैकड़ों लाइसेंस निलंबित किए, करोड़ों रुपये का मिलावटी या असुरक्षित माल जब्त किया और गुटखा-पान मसाला के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की। बड़े ब्रांड, पुराने होटल, क्विक-कॉमर्स गोदाम, यहाँ तक कि मुंबई हाईकोर्ट की कैंटीन भी इस दायरे…

logo