दिल्ली में आप की लो प्रोफाइल राजनीति

Categorized as राजनीति

अरविंद केजरीवाल की राजनीति की सबसे खास उनकी टकराव की राजनीति थी। वे हर जगह पंगेबाजी करते थे। इसी राजनीति से उन्होंने देश भर में अपना विस्तार किया और रिकॉर्ड समय में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वे टकराव की राजनीति छोड़ रहे हैं। दिल्ली इसकी मिसाल है। लगातार दूसरी बार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मेयर का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। उनकी पार्टी ने मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। कांग्रेस के पास सिर्फ आठ पार्षद हैं लेकिन उसने चुनाव में उम्मीदवार उतारा। लेकिन दिल्ली नगर निगम की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी आप है और उसने उम्मीदवार नहीं दिया।

वैसे नतीजा सबसे पता है। भाजपा का ही मेयर चुना जाता। लेकिन आप ने चुनाव नहीं लड़ कर यह मैसेज दिया है कि वह भाजपा को फ्री हैंड दे रही है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि वे भाजपा को कुछ भी कहने का मौका नहीं देना चाहते हैं। दिल्ली में अब डबल नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार है। केद्र सरकार भाजपा की है, राज्य सरकार भाजपा की है और दिल्ली नगर निगम पर भी पूरी कब्जा भाजपा का है। अब इसके बाद भाजपा किसी काम के नहीं होने का कोई बहाना नहीं कर सकती है। उप राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मेयर सब उसके हैं। इसलिए अब दिल्ली के सारे काम होने चाहिए। आम आदमी पार्टी इस मैसेज को दिल्ली की जनता तक भी पहुंचा रही है कि सब कुछ भाजपा के हाथ में है। आसपास के सभी राज्यों में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद अगर यमुना साफ नहीं होती है, दिल्ली के लोगों को साफ पानी और साफ हवा नहीं मिलती है, नालों की सफाई नहीं होती है, कूड़े का पहाड नहीं हटता है, कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरती है तो फिर भाजपा के पास कहने को कुछ भी नहीं बचेगा। फिर चाहे वह कितना भी प्रचार करे दिल्ली के लोगों को समझाना मुश्किल होगा। देखते हैं कि इस तरह से भाजपा को एक्सपोज करने की केजरीवाल की राजनीति क्या रंग लाती है।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo