अगले साल के लिए नेता घोषित होने लगे

Categorized as राजनीति

इस साल के विधानसभा चुनाव अभी चल रहे हैं। चार मई को नतीजे आएंगे लेकिन उससे पहले पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों के लिए चेहरों की घोषणा शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश के लिए योगी आदित्यनाथ को चेहरा घोषित कर दिया है। उन्होंने एक निजी टेलीविजन चैनल के इंटरव्यू में कहा कि 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ेगी। इसके बाद किसी तरह की बहस की गुंजाइश नहीं रह गई है। वैसे पहले भी इसमें कोई संदेह नहीं था। चुनाव अब 10 महीने रह गए हैं और ऐसे में योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री को बदलना नामुमकिन है। हालांकि कई लोग हैं, जो मान रहे हैं कि पश्चिम बंगाल अगर भाजपा जीत जाती है तो वह कुछ भी कर सकती है।

बहरहाल, उत्तर प्रदेश के लिए अगर चेहरा घोषित हो गया है तो क्या भाजपा बाकी राज्यों में भी अगले साल के चुनाव के लिए चेहरा घोषित करेगी? क्या उत्तर प्रदेश की तरह बाकी राज्यों में भाजपा के मौजूदा मुख्यमंत्रियों के चेहरे पर ही चुनाव लड़ने की घोषणा हो सकती है? यह सवाल इसलिए अहम है क्योंकि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री हैं। उनके चेहरे पर पार्टी ने पिछला चुनाव लड़ा था। पार्टी तो जीत गई थी लेकिन वे खुद चुनाव हार गए थे। फिर भी उनको मुख्यमंत्री बनाया गया। इस बार उनके पक्ष में एक तरफ समान नागरिक संहिता कानून लागू करने का क्रेडिट है तो दूसरी ओर पांच साल से ज्यादा की एंटी इन्कम्बैंसी और अंदरूनी गुटबाजी है। तभी यह देखना दिलचस्प होगा कि योगी की तरह उनके नाम की घोषणा होती है या चुपचाप चुनाव लड़ा जाता है।

गोवा को लेकर कहा जा रहा है कि वहां मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के चेहते पर ही चुनाव लड़ने का फैसला हुआ है। हालांकि घोषणा होती है या नहीं यह अलग बात है। लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि प्रमोद सावंत ने अच्छा काम किया है और अगले साल वे पार्टी को पूर्ण बहुमत से सरकार में वापस ला सकते हैं। मणिपुर का मामला उलझा हुआ है क्योंकि एन बीरेन सिंह को हटा कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था और उसके एक साल बाद वाई खेमचंद सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया। अभी तक बीरेन सिंह ने दिल्ली दौरा कम नहीं किया है। अगर खेमचंद सिंह को घोषित करके चुनाव लड़ा गया तो भितरघात होने का खतरा है। तभी कहा जा रहा है कि मणिपुर में भाजपा बिना चेहरा घोषित किए लड़ेगी।

पंजाब में भाजपा का कुछ भी दांव पर नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो सीटें जीती थीं और लोकसभा चुनाव में उसका खाता नहीं खुल सका। हालांकि अब नए दांव खेले गए हैं। आम आदमी पार्टी में फूट हो गई है और कहा जा रहा है कि सके विधायक दल में भी टूट हो सकती है। अगर ऐसा कुछ होता है तो भाजपा को नए अलायंस का मौका मिल सकता है और वह कोई नया चेहरा आगे कर सकती है। अगले साल मार्च में ऊपर बताए पांच राज्यों में चुनाव होंगे और साल के अंत में नवंबर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात का भी चुनाव होना है। इन दोनों राज्यों में भाजपा बिना कोई चेहरा घोषित किए ही चुनाव लड़ेगी। गुजरात में जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त है। हिमाचल में वह चेहरा घोषित नहीं करेगी लेकिन अगर जीती तो जेपी नड्डा मुख्यमंत्री बना कर भेजे जा सकते हैं।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo