कर्नाटक के छात्रों का हिंदी प्रेम

Categorized as राजनीति

भाषा को लेकर चल रही राजनीति और तमिलनाडु से लेकर केरल व पश्चिम बंगाल तक भाषायी अस्मिता के मुद्दे पर हो रहे चुनाव के बीच कर्नाटक से अच्छी खबर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक में 93 फीसदी छात्रों ने तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी को चुना है। यह बहुत बड़ी संख्या है और ऐसे राज्य में जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार कन्नड़ भाषा को प्रमोट करने के नाम पर हिंदी विरोध की राजनीति को आगे बढ़ाती रही है।

कुछ समय पहले ही इस बात का आंदोलन शुरू हुआ था कि मेट्रो से लेकर हर स्टेशन पर और बस स्टॉप पर जगह का नाम कन्नड़ में लिखा जाएगा और जहां हिंदी में नाम है उसे मिटाया जाएगा। सिद्धरमैया सरकार भी अपना हिंदी विरोध जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। ध्यान रहे केंद्र सरकार ने स्कूलों में त्रिभाषा फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है, जिसका तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जोरदार विरोध किया। उन्होंने इसे हिंदी थोपने की कोशिश करार दिया। लेकिन कर्नाटक में उलटी तस्वीर देखने को मिल रही है। हो सकता है कि वहां चुनाव नहीं है इसलिए भाषा का मुद्दा अभी शांत है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo