बंगाल में मुस्लिम वोट कटने का मिथक

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची फ्रीज कर दी है और करीब 27 लाख नाम मतदाता सूची से बाहर रह गए हैं क्योंकि तार्किक विसंगति के आधार पर जिन 60 लाख लोगों के नाम विवेचनाधीन श्रेणी में रखे गए थे उनमें से 27 लाख लोगों के दस्तावेज पर्याप्त नहीं पाए गए हैं। इन लोगों के पास अभी ट्रिब्यूनल में अपील दायर करने का अवसर है लेकिन उससे पहले मतदाता सूची फ्रीज हो गई है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है। इसलिए प्रशासनित विफलता के कारण इतने लोग बाहर छूट गए हैं। उसके बाद से यह प्रचारित किया जा रहा है कि सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटे हैं। कई जानकारों ने तो 80 से 90 फीसदी मुस्लिम नाम कटने का दावा किया। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट डाली। मतदाता सूची फ्रीज होने से पहले चुनाव आयोग ने भी बताया कि मुर्शिदाबाद में साढ़े चार लाख या मालदा में तीन लाख से ज्यादा नाम कटे हैं। इससे भी मुस्लिम नाम कटने का दावा ज्यादा प्रचारित हुआ।

इसमें संदेह नहीं है कि आबादी के अनुपात में मुस्लिम मतदाताओं के नाम ज्यादा कटे हैं। बंगाल में मुस्लिम आबादी 27 फीसदी से थोड़ी ज्यादा है लेकिन अंतिम मतदाता सूची में 34 फीसदी मुस्लिमों के नाम कटे हैं। सो, आबादी के अनुपात में सात फीसदी ज्यादा नाम कटे हैं लेकिन इससे यह पता चलता है कि जो बढ़ा चढ़ा कर बताया जा रहा है उसके मुकाबले बहुत कम नाम कटे हैं। 63 फीसदी से ज्यादा हिंदुओं के नाम कटे हैं। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी की भबानीपुर सीट पर 51 हजार नाम कटे हैं। इसमें मुस्लिम मतदाता 13 हजार के करीब हैं और बाकी 37 हजार से ज्यादा नाम हिंदू मतदाताओं के कटे हैं। इसके बावजूद मुस्लिम मतदाताओं के नाम ज्यादा कटने की बात एक नैरेटिव गढ़ने के मकसद से प्रचारित किया जा रहा है। हिंदुओं में भी सबसे ज्यादा नाम मतुआ और राजबंशी समुदाय के लोगों के कटे हैं। दलित समुदाय के ये मतदाता भाजपा के समर्थक माने जाते हैं।


Previous News Next News

More News

ट्रंप ने शी के स्वागत में बिछाया रेड कार्पेट, अमेरिका-चीन शिखर वार्ता शुरू

September 24, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बुधवार को सैन्य हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। इसी के साथ व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ताइवान और ईरान युद्ध को लेकर तनाव के बीच तीन दिवसीय अमेरिका-चीन शिखर वार्ता शुरू हो गई। श्री ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने…

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग 9 यात्रियों की मौत

September 24, 2026

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा जा रही एक बस में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी…

भाजपा ने विभिन्न राज्यों में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति की

September 24, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री और सह प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है। भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश के अलग-अलग राज्यों में पार्टी संगठन का दायित्व संभालने के लिए विभिन्न नेताओं को नियुक्त किया है। श्री…

लखनऊ में अब कट्टा-बम नहीं ब्रह्मोस बन रही है: योगी

September 24, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में लखनऊ में कट्टा और बम बनते थे, अब लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। योगी ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की 12 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं वरुण विहार और नैमिष नगर का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि…

ज्ञानेश की तानाशाही किसके कहने पर?

September 24, 2026

भारत का चुनाव आयोग कई बरसों से कई कारणों से निशाने पर है। पिछले साल जून में जब बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का अभियान शुरू किया तब से लेकर अब तक वह एसआईआर में मनमाने तरीके से नाम काटने, नए नाम जोड़ने, नाम हटाने के फैसले…

logo