राघव चड्ढा आगे क्या करेंगे?

Categorized as राजनीति

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा के राज्यसभा का कार्यकाल अभी दो साल बचा हुआ है। वे 2028 में रिटायर होंगे। इसलिए तत्काल उनको चिंता करने की जरुरत नहीं है। लेकिन तैयारी तो अभी से करनी होगी। यह तो तय हो गया है कि उनकी पार्टी आप उनको फिर से राज्यसभा में नहीं भेजेगी। वे पंजाब से राज्यसभा के सांसद हैं, जहां अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। वे विधानसभा का चुनाव लड़ने वहां नहीं जाएंगे और चुनाव के बाद चाहे जो भी स्थिति बने, उनका वहां से 2028 में राज्यसभा जाना संभव नहीं हो पाएगा। वे आम आदमी पार्टी में भी नहीं रहने वाले हैं। ऐसे में उनके पास भाजपा का ही विकल्प बचता है।

कहा जा रहा है कि वे संसद के इस बार के बजट सत्र के दौरान भाजपा नेताओं के बहुत नजदीक हो गए। लेकिन भाजपा की ओर से भी अभी तक कोई कमिटमेंट नहीं की गई है। अगर वे भाजपा में शामिल होते हैं तो संभव है कि 2029 के लोकसभा चुनाव में उनको दिल्ली या पंजाब की किसी सीट से उम्मीदवार बनाया जाए। वे चाहते हैं कि 2028 में उनको किसी सीट से राज्यसभा भेजा जाए। इसकी संभावना कम दिख रही है। हां, यह जरूर भाजपा के नेता कह रहे हैं कि राज्यसभा में उनको बोलने के लिए समय की कमी नहीं रहेगी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने उनको राज्यसभा के उप नेता पद से हटा दिया है। इसलिए उनको अब बोलने के लिए कम समय मिलेगा। लेकिन अगर वे कोई विषय उठाते हैं तो आसन की ओर से उनको पर्याप्त समय मिलेगा।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo