प्रियंका चतुर्वेदी लोकसभा लड़ेंगी या राज्यसभा जाएंगी?

Categorized as राजनीति

इस बात की चर्चा अभी से तेज हो गई है कि राज्यसभा से रिटायर हो रहीं उद्धव ठाकरे की शिव सेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। ध्यान रहे वे मथुरा की हैं और पिछले दिनों उन्होंने मथुरा का दौरा भी किया है। गौरतलब है कि अभी मथुरा से हेमामालिनी सांसद हैं और 2029 के चुनाव तक वे 80 साल की हो चुकी होंगी। इसलिए उनके चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। लेकिन सवाल है कि क्या प्रियंका चतुर्वेदी भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ेंगी? अभी इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि समाजवादी पार्टी के साथ भी उनकी बात हो रही है।

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा भेजे जाने की भी चर्चा है। नवंबर में उत्तर प्रदेश की 10 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से समाजवादी पार्टी की सिर्फ एक सीट है। इस बार उसे तीन सीटें मिल सकती हैं। रिटायर हो रहे रामगोपाल यादव फिर से राज्यसभा जाएंगे। बाकी दो सीटों से नए लोगों को भेजना है। जानकार सूत्रों का कहना है कि जया बच्चन के जरिए अखिलेश यादव से बात करने की कोशिश हुई है। लेकिन अभी इस दिशा में कोई तरक्की नहीं है। अखिलेश भी उनको लोकसभा का चुनाव लड़ने को कह सकते हैं। भाजपा को उत्तर प्रदेश में सात सीटें मिलेंगी। प्रियंका चतुर्वेदी वहां भी प्रयास कर सकती हैं। परंतु अगर इस साल के अंत में उनको राज्यसभा नहीं मिलती है तो मुंबई में भी कोई सीट तलाश सकती हैं। हालांकि वहां के मुकाबले उत्तर प्रदेश का रास्ता उनके लिए आसान है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo