अन्नामलाई चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे?

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु भाजपा के सुपरस्टार और सिंघम के नाम से मशहूर पूर्व आईपीएस अधिकारी के अन्नामलाई इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। भाजपा ने अपने कोटे की सभी 27 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। उसमें अन्नामलाई को जगह नहीं मिली। जिस समय टिकट का ऐलान हुआ उस समय वे केरल और पुडुचेरी के प्रचार में व्यस्त थे। इन दोनों राज्यों में नौ अप्रैल को वोटिंग होने वाली है। भाजपा इन दोनों राज्यों में अन्नामलाई को प्रचार का जिम्मा दिया है। उनके चुनाव नहीं लड़ने से भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को निराशा हुई है। लेकिन कहा जा रह है कि चुनाव नहीं लड़ने का फैसला उनका अपना था। असल में वे जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे वह सीट अन्ना डीएमके ने भाजपा के लिए नहीं छोड़ी।

ध्यान रहे के अन्नामलाई 2021 का विधानसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़े थे और हार गए थे। वे कोयम्बटूर से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। हारने के बाद से ही चर्चा थी कि इस बार वे शिंगनालूर विधानसभा सीट से लड़ेंगे। अगर वहां से टिकट नहीं हो पाती है तो उनकी दूसरी पसंद कोयम्बटूर उत्तर की सीट थी। तमिलनाडु की एनडीए को लीड कर रही अन्ना डीएमके के नेता ई पलानीस्वामी ने दोनों में से कोई भी सीट नहीं छोड़ी। इसके बाद अन्नामलाई के लिए कोई विकल्प नहीं बचा। वे किसी मुश्किल सीट से लड़ कर फिर हारना नहीं चाहते थे। तभी अब कहा जा रहा है कि वे पूरे राज्य में पार्टी का प्रचार करेंगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव में उनको किसी दूसरे राज्य से उच्च सदन भेजा जा सकता है। मध्य प्रदेश में भाजपा के जॉर्ज कुरियन रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह भाजपा अन्नामलाई को भेज सकती है। किसी दूसरे राज्य से भी उनको उच्च सदन भेजा जा सकता है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo