पुडुचेरी में फिर हारे तो कांग्रेस जिम्मेदार

Categorized as राजनीति

पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसमें कांग्रेस के लिए सबसे आदर्श स्थिति दक्षिणी राज्यों में है। चुनाव से पहले हो रहे सर्वेक्षणों में बताया जा रहा है कि कांग्रेस केरल में चुनाव जीत सकती है। तमिलनाडु में भी डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन वापस सत्ता हासिल कर सकता है। लेकिन केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मामला उलझा हुआ है। 30 विधानसभा सीटों वाले राज्य पुडुचेरी में 2016 में कांग्रेस जीती थी और दिल्ली में अहमद पटेल के बहुत करीबी रहे वी नारायणसामी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन उन्होंने ऐसी सरकार चलाई कि 2021 के चुनाव में कांग्रेस बहुत बुरी तरह से हारी और कांग्रेस के कारण डीएमके भी हारी।

इस बार भी अगर पुडुचेरी में एनडीए चुनाव जीतता है तो उसका कारण कांग्रेस पार्टी होगी। कांग्रेस के खिलाफ पुडुचेरी में साफ साफ विरोध दिख रहा है। इसके बावजूद जैसे पिछली बार कांग्रेस ने जिद करके ज्यादा सीटें लीं और गठबंधन को हराया उसी तरह इस बार भी वह ज्यादा सीटें लेकर लड़ रही है। जानकार सूत्रों का कहना है कि अगर उसने तमिलनाडु की तरह डीएमके को गठबंधन का नेतृत्व करने दिया होता तो हो सकता है कि जीत हो जाती। गौरतलब है कि 2021 में कांग्रेस 14 सीटों पर लड़ी थी और सिर्फ दो सीट जीत पाई। दूसरी ओऱ डीएमके 13 सीटों पर लड़ कर छह पर जीती। इससे पहले 2016 में कांग्रेस ने 17 सीटें थीं। नारायणसामी ने कांग्रेस को 17 से दो सीट पर ला दिया। इस बार भी कांग्रेस ने जिद करके 16 सीटें ली हैं और डीएमके को पहले की तरह 13 सीटें दी हैं। हालांकि बाद में कांग्रेस ने पांच और सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए, जिनकी वजह से कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो गया है। तभी अगर इस बार भी गठबंधन हारता है तो जिम्मेदारी कांग्रेस की होगी।


Previous News Next News

More News

यूपी से भाजपा के कितने दावेदार

September 25, 2026

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। उत्तराखंड की एक सीट पर भी चुनाव होगा और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। लेकिन सबकी नजर उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर है। राज्य में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से राज्यसभा…

हरदीप पुरी की वापसी होगी या नहीं?

September 25, 2026

राज्यसभा चुनावों की घोषणा के बाद जिस एक चेहरे को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं वह हरदीप सिंह पुरी का है। वे नरेंद्र मोदी की सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हैं और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं। पांच महीने में पंजाब में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ध्यान रहे पुरी केंद्र…

राम माधव का इंतजार क्या खत्म होगा?

September 25, 2026

भारतीय जनता पार्टी के बड़े और चर्चित नेताओं में राम माधव संभवतः इकलौते नेता हैं, जो आज तक सांसद नहीं हुए। पार्टी के सारे प्रवक्ता या महामंत्री रहे नेता सांसद बन चुके हैं। जो लोकसभा नहीं जीत सका उसको राज्यसभा भेजा गया। राम माधव न लोकसभा लड़े और न राज्यसभा का चुनाव लड़ा। उलटे भरपूर…

राजस्थान की क्रिकेट राजनीति

September 25, 2026

देश भर में क्रिकेट हो या फुटबॉल या दूसरा कोई भी खेल उनका प्रबंधन नेताओं के हाथ में ही है। एकाध अपवाद हो सकता है कि किसी खिलाड़ी को प्रबंधन में रखा गया हो लेकिन वह भी किसी न किसी राजनीतिक दल की कृपा से ही हुआ होगा। पहले कांग्रेस के हाथ में ताकत थी…

एसआईआर की सफाई में फंसते मतदाता !

September 25, 2026

उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात समेत बारह राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त सूची में भी करोड़ों नाम घटे। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी संख्या में कटौती बताई गई, पश्चिम बंगाल में भी दस प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज हुई। वहीं महाराष्ट्र में दो करोड़ से अधिक नाम बाहर दिखे, कर्नाटक में एक करोड़ से…

logo