नीतीश 10 अप्रैल के बाद सीएम कुर्सी छोड़ेंगे

Categorized as राजनीति

नीतीश कुमार अभी तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने जा रहे हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे 10 अप्रैल के बाद ही पद छोड़ेंगे। पटना में पिछले कई दिन से इस बात की चर्चा थी कि नीतीश कुमार दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जब यह तय हुआ कि 30 मार्च को वे विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे तब भी कहा गया कि वे जल्दी ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे देंगे। भाजपा नेताओं को उम्मीद थी कि नीतीश कुमार दिल्ली में राज्यसभा की सदस्यता लेने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

जनता दल यू के जानकार नेताओं का कहना है कि 10 या 11 अप्रैल को नीतीश कुमार बिहार से चुने गए बाकी चार राज्यसभा सांसदों के साथ शपथ लेंगे। उसके बाद वे दिल्ली से पटना लौटेंगे और तब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। लेकिन उससे पहले नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कहा जा रहा है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ज्यादा दिन तक पद पर नहीं रहेंगे। एक टाइमलाइन के मुताबिक 16 अप्रैल तक राज्य में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होनी है। बिहार में अप्रैल महीने के मध्य में इतिहास बनेगा। पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा। 20 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार विदा होंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के दिल्ली में शपथ लेकर लौटने के बाद ही उनकी पार्टी की विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चुनाव होगा। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सम्राट चौधरी हैं हालांकि उनको फिर से नेता चुना जाएगा। जदयू में नीतीश कुमार के बेटे निशांत को नेता चुने जाने की संभावना है। उसके बाद एनडीए की बैठक में भाजपा के नेता को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo