झारखंड में भी बढ़ गई चिंता

Categorized as राजनीति

बिहार, हरियाणा और ओडिशा के घटनाक्रम से झारखंड में चिंता बढ़ गई है। गौरतलब है कि झारखंड में जून में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। इनके लिए मई में चुनाव होंगे। राज्य में कांग्रेस के समर्थन वाली जेएमएम सरकार है, जिसके पास 56 विधायकों का समर्थन है। 81 सदस्यों की विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 वोट की जरुरत होती है। इस लिहाज से जेएमएम गठबंधन को आराम से दो सीटें मिल जाएंगी। एक सीट जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन की है, जो पिछले साल उनके निधन के समय से खाली है और दूसरी सीट भाजपा के दीपक प्रकाश की है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों सीटों पर दावेदारी की है। लेकिन कांग्रेस और राजद के दबाव में उनको एक सीट छोड़नी होगी।

गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस और राजद के पास 20 विधायक हैं। दो विधायक वामपंथी पार्टियों के हैं। इस तरह 22 विधायकों का एक ब्लॉक है, जिसको अगर हेमंत सोरेन अपने छह अतिरिक्त वोट ट्रांसफर करें तो कांग्रेस और राजद का एक साझा उम्मीदवार जीत जाएगा। कहा जा रहा है कि बिहार और झारखंड से पांच बार राज्यसभा सांसद रहे प्रेमचंद गुप्ता को लड़ाया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस अपना उम्मीदवार देना चाहती है और धीरज साहू से लेकर सुबोधकांत सहाय तक दावेदार हैं। दूसरी ओर भाजपा गठबंधन के पास 24 विधायक हैं और एक जयराम महतो हैं। यानी भाजपा को चार विधायकों की जरुरत है। सत्तारुढ़ गठबंधन से जो भी उम्मीदवार आएगा उसे बहुत प्रबंधन करना होगा, क्योंकि कांग्रेस, राजद व लेफ्ट के विधायक किसी एक कमान से नहीं बंधे हैं, जबकि एनडीए में सिर्फ चार वोट का प्रबंध करना होगा। जिस अंदाज में तीन राज्यों में कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है, उससे झारखंड में अनिश्चितता बढ़ गई है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का सरकार पर हमला

April 24, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था, न्याय व्यवस्था और चुनावी माहौल को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम जनता को न्याय मिलना कठिन होता जा रहा है और प्रशासनिक तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।   लखनऊ स्थित पार्टी…

मध्य प्रदेश सरकार की मंशा किसानों का गेहूं न खरीदने की : कमलनाथ

April 24, 2026

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रहे राज्य की मोहन यादव सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि किसानों का समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाए। राज्य में इन दिनों गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी चल रही है।  राज्य सरकार किसानों का…

मिथोस एआई से ‘अभूतपूर्व’ खतरे, बैंकों को सतर्क रहने की जरूरत: निर्मला सीतारमण

April 24, 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय बैंक नई तकनीक से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं, हालांकि उन्होंने एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल से जुड़े खतरों को लेकर चिंता भी जताई।  मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि एंथ्रोपिक के ‘मिथोस एआई’ मॉडल से संभावित जोखिमों पर…

कृषि विविधीकरण और किसान आय पर फोकस: शिवराज चौहान

April 24, 2026

लखनऊ में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि विकास अब क्षेत्रीय जरूरतों और जलवायु के अनुरूप रणनीति पर आधारित होगा, जिसमें किसान आय, खाद्य सुरक्षा और विविधीकरण प्रमुख केंद्र होंगे।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास…

राघव चड्ढा के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

April 24, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। चड्डा के इस ऐलान पर सियासी बयानबाजियां तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे आप के भीतर…

logo