बिहार में कांग्रेस का एक विधायक छह करोड़ का

Categorized as राजनीति

पिछले साल के अंत में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टियों की ओर से किए गए खर्च का आंकड़ा सार्वजनिक हो गया है। जैसा कि इन दिनों हर चुनाव में हो रहा है, भाजपा ने सबसे ज्यादा 146 करोड़ रुपए खर्च किए। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा ने अपने खर्च का 10 फीसदी यानी 14 करोड़ रुपए से कुछ ज्यादा प्रचार के लिए गूगल को दिया। बहरहाल, सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस ने भी 35 करोड़ रुपए खर्च किए। कांग्रेस 61 सीटों पर लड़ी थी, जिनमें से करीब 10 सीटों पर अपनी ही सहयोगी पार्टियों के साथ दोस्ताना मुकाबला था। इन सीटों पर पार्टी की ओर से दिए गए पैसे के अलावा भी उम्मीदवारों ने अपना खर्च किया होगा, उसका आंकड़ा कभी भी सामने नहीं आता है।

कांग्रेस ने उम्मीदवारों को देने, प्रचार करने और स्टार प्रचारकों की रैलियों पर जो खर्च किया वह 35 करोड़ है। कांग्रेस कुल छह सीटें जीत पाई है। इस तरह कांग्रेस का एक विधायक छह करोड़ रुपए का पड़ा है। अघोषित खर्च अलग है। कांग्रेस के लिए निराशाजनक बात यह है कि इतना खर्च करने के बाद जीते छह विधायक भी पार्टी की कमान नहीं मान रहे हैं। वे मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं और कांग्रेस अभी तक तय नहीं कर पाई है कि किसको विधायक दल का नेता बनाया जाए। इस बीच विधानसभा के दो सत्र निकल गए। अब राज्यसभा चुनाव है तो कांग्रेस के विधायक अलग तमाशा कर रहे हैं। पिछले दिनों राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के जीत की रणनीति बनाने के लिए विधायकों की बैठक बुलाई तो उसमें कांग्रेस के तीन विधायक नदारद रहे। गौरतलब है कि एनडीए ने सभी पांच सीटों पर उम्मीदवार दिए हैं। इसलिए 16 मार्च को चुनाव होना है और उससे पहले कांग्रेस के विधायक नखरे दिखा रहे हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का सरकार पर हमला

April 24, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था, न्याय व्यवस्था और चुनावी माहौल को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम जनता को न्याय मिलना कठिन होता जा रहा है और प्रशासनिक तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।   लखनऊ स्थित पार्टी…

मध्य प्रदेश सरकार की मंशा किसानों का गेहूं न खरीदने की : कमलनाथ

April 24, 2026

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रहे राज्य की मोहन यादव सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि किसानों का समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाए। राज्य में इन दिनों गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी चल रही है।  राज्य सरकार किसानों का…

मिथोस एआई से ‘अभूतपूर्व’ खतरे, बैंकों को सतर्क रहने की जरूरत: निर्मला सीतारमण

April 24, 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय बैंक नई तकनीक से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं, हालांकि उन्होंने एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल से जुड़े खतरों को लेकर चिंता भी जताई।  मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि एंथ्रोपिक के ‘मिथोस एआई’ मॉडल से संभावित जोखिमों पर…

कृषि विविधीकरण और किसान आय पर फोकस: शिवराज चौहान

April 24, 2026

लखनऊ में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि विकास अब क्षेत्रीय जरूरतों और जलवायु के अनुरूप रणनीति पर आधारित होगा, जिसमें किसान आय, खाद्य सुरक्षा और विविधीकरण प्रमुख केंद्र होंगे।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास…

राघव चड्ढा के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

April 24, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। चड्डा के इस ऐलान पर सियासी बयानबाजियां तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे आप के भीतर…

logo