पवन खेड़ा को तमिलनाडु से क्यों?

Categorized as राजनीति

दो साल पहले राज्यसभा के दोवार्षिक चुनाव में जब कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा को राज्यसभा की सीट नहीं मिली थी तब उन्होंने सार्वजनिक रूप से पोस्ट लिख कर अपनी तकलीफ जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि शायद तपस्या में कोई कमी रह गई थी। इस बार ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी उनकी तपस्या का फल देना चाहती है। तभी खबर है कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार की रात को चेन्नई में डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से एक राज्यसभा सीट की मांग की तो उन्होंने पवन खेड़ा को उच्च सदन में भेजने की बात कही।

वैसे वेणुगोपाल विधानसभा की सीटें बढ़वाने के लिए गए थे लेकिन बात नहीं बनी तो उन्होंने अपने 18 विधायकों के दम पर एक राज्यसभा सीट की मांग कर दी। लेकिन सवाल है कि कांग्रेस पार्टी पवन खेड़ा को तमिलनाडु से क्यों राज्यसभा में लाना चाहती है? तमिलनाडु में दो महीने में चुनाव है और वहां द्रविड और बाहरी का विवाद बहुत ज्यादा रहता है। स्टालिन तमिल अस्मिता के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं फिर उत्तर भारत के किसी नेता को कैसे राज्यसभा भेजेंगे? तभी यह भी कहा जा रहा है कि कहीं कांग्रेस पवन खेड़ा के सामने दिखावा तो नहीं कर रही है? अगर वह सचमुच गंभीर है तो तीन महीने बाद मई में राजस्थान की तीन सीटों के लिए चुनाव होंगे, जहां से कांग्रेस को एक सीट मिलेगी। वहां से पवन खेड़ा को भेजा जा सकता है। मई में मध्य प्रदेश में भी एक सीट खाली हो रही है वहां से भेज सकते हैं। अभी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में कांग्रेस को एक एक सीट पक्के तौर पर मिल सकती है। वहां से खेड़ा को भेजा जा सकता है लेकिन कांग्रेस उनको तमिलनाडु ले जाना चाहती है। देखते हैं स्टालिन उनके नाम पर तैयार होते हैं या नहीं?


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo