कांग्रेस को फायदा नहीं होगा

Categorized as राजनीति

राज्यसभा के दोवार्षिक चुनावों के पहले चरण में कांग्रेस की संख्या बराबरी पर रहने वाली है। उसे न तो नुकसान होगा और न फायदा होगा। विधानसभाओं में विधायकों की संख्या के लिहाज से तेलंगाना में स्थिति जस की तस रहने की संभावना है। 119 सदस्यों की विधानसभा में कांग्रेस के 77 विधायक हैं। राज्य में एक सीट जीतने के लिए 40 वोट की जरुरत है। सो, दो सीट जीतने के लिए कांग्रेस अतिरिक्त तीन चार वोट का इंतजाम कर लेगी। ओवैसी की पार्टी एमएआईएम के भी सात विधायक हैं। वहां कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसद रिटायर हो रहे हैं और दो वापस चुन कर आ जाएंगे। कांग्रेस के अभिषेक सिंघवी और के सुरेश रेड्डी रिटायर हो रहे हैं। रेड्डी का तो पता नहीं है लेकिन सिंघवी फिर वहां से चुन कर आएंगे।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के नुकसान की भरपाई नहीं होगी। महाराष्ट्र में कांग्रेस की रजनी पाटिल रिटायर हो रही हैं। कांग्रेस के पास सिर्फ 16 विधायक हैं। हालांकि गठबंधन के 48 विधायक हैं लेकिन कांग्रेस वहां सीट के लिए दबाव नहीं बनाएगी। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में नुकसान होगा। वहां दो सीटें खाली हो रही हैं और दोनों कांग्रेस की है। उसे सिर्फ एक सीट मिलेगी। हरियाणा में कांग्रेस को एक सीट का फायदा होगा। भाजपा के रामचंद्र जांगड़ा और कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गईं किरण चौधरी रिटायर हो रही हैं। 90 सदस्यों की विधानसभा में कांग्रेस के 38 विधायक हैं। वह एक सीट आसानी से जीत लेगी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की इंदु गोस्वामी रिटायर हो रही हैं। वह सीट कांग्रेस जीतेगी। सो, कांग्रेस के पांच सांसद रिटायर होंगे और पांच सीटें वापस मिल जाएंगी। कांग्रेस को एक अतिरिक्त सीट मिल सकती है अगर एमके स्टालिन सद्भाव दिखाएं और तमिल मनीला कांग्रेस के जीके वासन वाली सीट कांग्रेस को दे दें। कांग्रेस इसके लिए दबाव बना रही है।


Previous News Next News

More News

संसद में विपक्ष का नुक्कड़ नाटक

August 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों ने मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के आखिरी कामकाजी दिन यानी शुक्रवार को संसद परिसर को नुक्कड़ नाटक की जगह बना दिया। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी को एक नाटक के जरिए प्रदर्शित किया। इसमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा कपड़ा पहन कर साधु बने…

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

logo