विजय के दांव से स्टालिन, पलानीस्वामी की चिंता

Categorized as राजनीति

नई पार्टी टीवीके बना कर राजनीति में उतरे फिल्म स्टार विजय ने एक बड़ा दांव चला है। उन्होंने बयान दिया है कि वे गठबंधन के लिए भी तैयार हैं और सत्ता में आने पर गठबंधन की पार्टियों के साथ सत्ता शेयर करने के लिए भी तैयार हैं। ध्यान रहे तमिलनाडु की दोनं बड़ी प्रादेशिक पार्टिय़ां ऐसा नहीं करती हैं। डीएमके ने साफ किया है कि वह किसी हाल में सत्ता में हिस्सेदारी नहीं करेगी। य़ानी किसी सहयोगी पार्टी को सरकार में नहीं शामिल किया जाएगा। अब भी सरकार अकेले डीएमके की है भले गठबंधन 12 पार्टियों का है। अभी इस गठबंधन में और भी पार्टियां शामिल होने वाली हैं और इस बार भी मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पहले ही कहा हुआ है कि वे किसी पार्टी को सरकार में नहीं लेंगे।

इसी तरह एनडीए में भी सबसे बड़ी पार्टी अन्ना डीएमके ने सत्ता में हिस्सेदारी से इनकार का है। पार्टी के नेता ई पलानीस्वामी ने कहा है कि अगर सरकार बनी तो भाजपा या दूसरी किसी भी पार्टी का मंत्री नहीं बनाया जाएगा। यानी सरकार अकेले अन्ना डीएमके की होगी। ऐसे में विजय का दांव बहुत असरदार हो सकता है। हालांकि यह तभी असरदार होगा, जब विधानसभा चुनाव के बाद डीएमके और अन्ना डीएमके में से किसी को अकेले दम पर बहुमत नहीं मिले और विजय की पार्टी को भी ठीक ठाक संख्या में सीटें मिल जाएं। उसके बाद इन पार्टियों को भी या तो सहयोगी पार्टियों को सरकार में शामिल करना होगा या वे विजय के साथ नया गठबंधन बना सकती हैं। चुनाव से पहले ही कुछ पार्टियां विजय के साथ जा सकती हैं।


Previous News Next News

More News

राहुल को डीएमके की मदद का उम्मीद

August 3, 2026

एक तरफ केंद्र सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन हो और परिसीमन बिल पास हो ताकि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के फैसले को जनगणना की बाध्यता से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने दो तिहाई बहुमत जुटाने…

वंदे मातरम् बिल पर विपक्ष चर्चा नहीं चाहता था!

August 3, 2026

यह कमाल की बात है कि सरकार ने राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का बिल बिना किसी ज्यादा विवाद और बिना किसी खास चर्चा के पास करा लिया। असदुद्दीन ओवैसी जैसे कुछ सांसदों ने इसका खुल कर विरोध किया। लेकिन विपक्ष के ज्यादातर सांसद इस पर चर्चा से दूर रहे। विपक्षी सांसदों ने अनौपचारिक चर्चा से…

सीजेपी आंदोलन की पहली परीक्षा बांकीपुर में

August 3, 2026

पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन और छात्रों व युवाओं के आक्रोश की पहली परीक्षा बिहार की बांकीपुर सीट पर होनी है। वैसे तो मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ है लेकिन इन दोनों सीटों पर दूसरे मुद्दे थे और उम्मीदवार ऐसा…

अर्धसैनिक बलों के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

August 3, 2026

देश में बहुत सारी चीजें पहली बार हो रही हैं। यह संभवतः पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी औऱ कर्मचारी किसी कानून का विरोध करने के लिए अदालत पहुंचे हैं। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी पहले भी सरकार की नीतियों का विरोध करते रहे हैं। वे हड़ताल और प्रदर्शन का…

खजुराहो हवाईअड्डे पर कौन यात्री संतुष्ट है?

August 3, 2026

भारत में विमानन सेक्टर को विनियमित करने के लिए बने निकाय चाहे वह एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया यानी एएआई हो या विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए हो, सब मिल कर भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाते हैं। उलटे विमानन कंपनियां अपनी मनमानी करती हैं। इस बीच एय़रपोर्ट ऑथोरिटी ने एक नया कारनामा…

logo