उपेंद्र कुशवाहा को रोकने की राजनीति!

Categorized as राजनीति

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उनकी पार्टी के तीन विधायक उनसे नाराज हैं और उनसे दूरी बना रहे है। पिछले दिनों कुशवाहा ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें ये तीनों विधायक शामिल नहीं हुए। बाद में इन तीनों ने कहा कि जब दिल ही नहीं मिल रहा है या बात ही नहीं हो रही है तो भात खाने कौन जाएगा। हालांकि तीनों ने यह कहा कि वे पार्टी में बने हुए हैं। गौरतलब है कि कुशवाहा की पार्टी के चार विधायक जीते थे, जिसमें एक उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा हैं। उन्होंने अपने बेटे को विधायक बने बगैर ही मंत्री बनवा दिया है और भाजपा की ओर से मिल रही एमएलसी की एक सीट उनके लिए आरक्षित कर दी है। कहा जा रहा है कि तीनों विधायक इसकी वजह से ज्यादा नाराज हुए हैं। वे उनकी पत्नी को मंत्री के तौर पर स्वीकार करने को तैयार थे लेकिन बेटे के नाम पर भड़क गए।

लेकिन यह मामला इतना सरल नहीं है। यह सही है कि उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे को मंत्री बनाया तो तीनों विधायक नाराज हुए। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि तीनों को पार्टी की टिकट सिर्फ मेरिट पर नहीं मिली थी। उसके दूसरे कारण भी थे और ऐसी स्थिति में कोई भी नेता निष्ठा की उम्मीद नहीं कर सकता है। इसके अलावा एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि भाजपा और जनता दल यू की शह इन तीनों विधायकों को मिली हुई है। जानकार सूत्रों का कहना है कि जनता दल यू की ओर से तीनों को पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि भाजपा ऐसा नहीं होने देना चाहती है। लेकिन भाजपा की शह भी इन विघायकों को इसलिए मिल रही होगी क्योंकि भाजपा भी कुशवाहा को सीट नहीं देना चाहती है। उनकी पत्नी विघायक हैं और बेटा मंत्री है तो उनको राज्यसभा हो सकता है कि नहीं दिया जाए। तीन विधायकों के जरिए उन पर इसका दबाव होगा कि वे राज्यसभा की दावेदारी छोड़ दें। अगर वे राज्यसभा के लिए अड़ते हैं और नहीं मिलने पर एनडीए से अलग होने की धमकी वगैरह देते हैं तो उनकी पार्टी के तीनों विधायक अलग हो जाएंगे। सो, इस समय कुशवाहा की स्थिति सांप छुछुंदर वाली हो गई है।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo