चिराग, कुशवाहा और मांझी की खींचतान

Categorized as राजनीति

बिहार में राज्यसभा की एक सीट को लेकर चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी के बीच खींचतान चल रही है। उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा सांसद हैं। लोकसभा का चुनाव हारने के बाद पिछले साल उनको राज्यसभा भेजा गया था। उनका कहना है कि उनसे कमिटमेंट है। पिछली बार उनको चार साल की बजाय दो साल वाली राज्यसभा दी गई थी और कहा गया था कि 2026 में उनको फिर भेजा जाएगा। हालांकि उनकी पत्नी विधायक हो गई हैं और उन्होंने अपने बेटे को बिना विधायक बने ही मंत्री बना दिया है। इसका मतलब है कि उनको एक विधान परिषद की सीट मिल रही है। इससे उनकी राज्यसभा की संभावना कम हुई है।

दूसरी ओर जीतन राम मांझी कह रहे हैं कि उनके बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन से अमित शाह ने वादा किया था कि एक राज्यसभा सीट देंगे। इन तीनों में सबसे मजबूत दावेदारी चिराग पासवान की है, जिनकी पार्टी के 19 विधायक हैं। भाजपा के 89 और जनता दल यू के 85 विधायक हैं। दोनों को अपने दम पर राज्यसभा की दो दो सीटें मिल जाएंगी। इसके बाद 19 सीट वाले चिराग पासवान को एक सीट चाहिए। कहा जा रहा है कि वे अब्दुल खालिक को राज्यसभा भेजना चाहते हें। पहले उनकी मां रीना पासवान का नाम भी चर्चा में था। लेकिन अपने पिता के साथी रहे खालिद का नाम आगे करके उन्होंने एक दांव चलने का फैसला किया है। अगर प्रेम गुप्ता बनाम अब्दुल खालिक का मुकाबला होता है तो ओवैसी के विधायकों के लिए आसान नहीं होगा कि वे खालिक को वोट न दें। लेकिन तब उपेंद्र कुशवाहा और मांझी के विधायक क्या करेंगे यह देखने वाली बात होगी। अगर पांचवां उम्मीदवार भाजपा का होता तो कोई दिक्कत नहीं होती। लेकिन चिराग के उम्मीदवार को समस्या हो सकती है। जो हो इस बार राज्यसभा के दोवार्षिक चुनाव में बिहार का चुनाव सबसे दिलचस्प होगा।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo