केरल में एक करोड़ वोट कटने का डर

Categorized as राजनीति

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का विरोध करने वाले संगठनों और बिहार की पार्टियों का कहना है कि उन्होंने विरोध किया, सड़क पर लड़े और कानूनी लड़ाई लड़ी इसलिए 69 लाख नाम कटे हैं अन्यथा डेढ़ करोड़ से ज्यादा नाम काटने की योजना थी। पार्टियों का कहना है कि एसआईआर की घोषणा से पहले चुनाव आयोग से मुलाकात हुई थी, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा था कि बिहार में 20 फीसदी वोट कटेगा। 20 फीसदी वोट का मतलब करीब एक करोड़ 60 लाख वोट है। उस समय मतदाता सूची में सात करोड़ 90 लाख मतदाता थे। इसी तरह का डर केरल में विपक्षी पार्टियों को सता रहा है।

केरल की विपक्षी पार्टियों यानी भाजपा विरोधी पार्टियों का कहना है कि अगर एसआईआर हुआ तो केरल में एक करोड़ नाम कट सकता है। ध्यान रहे वहां कुल तीन करोड़ के करीब मतदाता है। अगर इसमें से एक करोड़ नाम कटे तो इसका मतलब होगा कि एक तिहाई नाम कट जाएंगे। बिहार में कुल छह फीसदी नाम कटे हैं। हालांकि पार्टियों का कहना है कि तैयारी 20 फीसदी नाम काटने की थी। तो क्या सचमुच केरल में 33 फीसदी नाम काटने की तैयारी है? इस चिंता में केरल विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ आम सहमति से प्रस्ताव पास किया गया है। असल में केरल की चिंता उन लोगों की वजह से है, जो खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं। लाखों की संख्या में लोग खाड़ी देशों में हैं लेकिन उनका नाम केरल की मतदाता सूची में ही है। एसआईआर के दौरान उनमें से बहुतों के नाम कटने की आशंका है।


Previous News Next News

More News

मध्य पूर्व के कुछ देशों से भारतीय एयरलाइंस ने फिर शुरू की सीमित उड़ान सेवाएं

March 6, 2026

इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट सहित घरेलू एयरलाइंस ने शुक्रवार से मध्य पूर्व से आने-जाने वाली सीमित उड़ान सेवाओं को धीरे-धीरे फिर से शुरू कर दिया है। हालांकि अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध से जुड़े हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण अब भी हजारों उड़ानें रद्द हैं। इंडिगो ने बताया कि वह शुक्रवार को मध्य पूर्व के…

अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

March 6, 2026

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई कारोबारियों और संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में करीब 10 से 12 जगहों पर ये…

यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

March 6, 2026

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएसई 2026 की परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।   आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा के फाइनल परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए…

मैनपुरी और इटावा में विकसित होगा सारस सर्किट: योगी

March 6, 2026

योगी सरकार प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस (क्रेन) के संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सारस सर्किट की स्थापना कर रही है। सारस सर्किट का विकास प्रदेश के मैनपुरी और इटावा जिलों के वेटलैंड्स में किया जा रहा है, जिसके तहत मैनपुरी के किर्थुआ, सहस, कुर्रा जरावां, सौज एवं समन के साथ इटावा…

सीएम धामी ने चमोली के श्री गोपीनाथ मंदिर का महत्व बताया

March 6, 2026

देवी भूमि उत्तराखंड अपनी प्राचीन पौराणिक विरासत और भव्य मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसी कड़ी में चमोली के गोपेश्वर में स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर एक प्रमुख आकर्षण है। यह मंदिर बाबा भोलेनाथ को समर्पित है और अपनी अनोखी स्थापत्य कला व धार्मिक महत्व के कारण काफी मशहूर भी है। गोपीनाथ मंदिर का निर्माण…

logo