देवीलाल की जयंती से नदारद समाजवादी

Categorized as राजनीति

समाजवादी नेता और देश के उप प्रधानमंत्री रहे चौधरी देवीलाल की जयंती इस बार खामोशी से गुजर गई। चौटाला परिवार के सदस्यों के अलावा सिर्फ इंडियन नेशनल लोकदल के नेता और कार्यकर्ता ही इस कार्यक्रम में शरीक हुए। हरियाणा के कई बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी देवीलाल की जयंती 25 सितंबर को थी। हर साल की भांति इस साल भी उनकी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम हुआ और रैली भी हुई, लेकिन कोई खबर नहीं बनी। तभी दो दिन के बाद 27 सितंबर को पार्टी की ओर से अखबारों में पूरे पन्ने का विज्ञापन देकर इसके बारे में बताना पड़ा।

आमतौर पर चौधरी देवीलाल की जयंती पर समाजवादी नेताओं का जमावड़ा होता है। परिवार के करीबी माने जाने वाले जनता दल यू के नेता केसी त्यागी बाहर के तमाम समाजवादी नेताओं को जुटाते हैं। नीतीश कुमार या उनकी पार्टी का कोई न कोई नेता इसमें शामिल होता रहा है। लालू प्रसाद और मुलायम सिंह यादव के साथ भी देवीलाल के बहुत अच्छे संबंध थे और उनकी पार्टियों से भी नेता उनकी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होते थे। यहां तक कि तेलुगू देशम पार्टी के नेता भी आते थे। लेकिन इस बार कोई नहीं आया। इसका एक कारण तो यह बताया जा रहा है कि बिहार के नेता चुनाव में बिजी थे। लेकिन असली कारण यह है कि अब न तो प्रकाश सिंह बादल हैं, न शरद यादव हैं और न मुलायम सिंह यादव हैं। लालू प्रसाद भी बीमार हो गए हैं और नीतीश भी एक तरह से अशक्त हो चले हैं। इनकी पार्टियों में दूसरी पीढ़ी के नेताओं को ऐसी किसी परंपरा से कोई सरोकार नहीं दिख रहा है।


Previous News Next News

More News

गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

September 19, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 अक्टूबर को होने वाले गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी की। ‘आप’ की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले निकाय चुनाव में एक सीट जीती थी और उसे 21 प्रतिशत…

एबीवीपी ने डूसू के तीन पदों पर जीत दर्ज की: निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

September 19, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय…

डूसू चुनाव: 15वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अभाविप के यश डबास आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जारी मतगणना के 15वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय मीणा से 294 मत से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 22,682 मतों के साथ सबसे आगे हैं।…

डूसू चुनाव: 10वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय मीणा आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के 10वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उम्मीदवार विजय मीणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के यश डबास से 494 मतों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 15,591 मतों के साथ सबसे…

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए 461 करोड़ रुपये जारी : सम्राट

September 19, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा है कि राज्य के अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है। श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षण…

logo