डी राजा का तीसरी बार महासचिव बनना

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के बाद 75 साल की उम्र सीमा का एक और बंधन टूट गया है। भाजपा से बिल्कुल उलट राजनीतिक विचारधारा वाली देश की सबसे पुरानी कम्युनिस्ट पार्टी, सीपीआई ने डी राजा को लगातार तीसरी बार पार्टी का महासचिव चुना है। दिल्ली में हुई पार्टी कांग्रेस में उनको महासचिव चुना गया। इससे पहले मदुरै कांग्रेस में जब वे दूसरी बार महासचिव चुने गए थे तब कहा गया था कि अगली बार वे 75 साल के हो चुके होंगे और पार्टी उनको तीसरी बार महासचिव नहीं चुनेगी। लेकिन जब राजा को तीसरी बार महासचिव चुन लिया गया तो पार्टी के नेता अलग अलग तर्कों और तथ्यों से इसको सही ठहरा रहे हैं।

गौरतलब है कि डी राजा सीपीआई के पहले दलित महासचिव हैं। उन्होंने सुधाकर रेड्डी की जगह ली, जिनको लीजेंडरी नेता एबी बर्धन के बाद महासचिव बनाया गया था। माना जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन में डी राजा के प्रति सद्भाव है और उनकी मौजूदगी में पार्टी बेहतर मोलभाव करने की स्थिति में होती है। दूसरी बात यह कही जा रही है कि अभी बिहार में सीट बंटवारे की बातचीत चल रही है और अगले साल केरल व तमिलनाडु में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में महासचिव बदलने से निरंतरता टूटेगी। लेकिन असली समस्या यह है कि सीपीआई के पास अखिल भारतीय राजनीति की समझ रखने या करने वाले नेताओं की कमी होती जा रही है। पार्टी ने कन्हैया कुमार को आगे बढ़ाया था लेकिन वे पार्टी छोड़ कर चले गए। अब कहा जा रहा है कि इस कार्यकाल में डी राजा अपना उत्तराधिकारी तैयार करेंगे।


Previous News Next News

More News

गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

September 19, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 अक्टूबर को होने वाले गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी की। ‘आप’ की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले निकाय चुनाव में एक सीट जीती थी और उसे 21 प्रतिशत…

एबीवीपी ने डूसू के तीन पदों पर जीत दर्ज की: निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

September 19, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय…

डूसू चुनाव: 15वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अभाविप के यश डबास आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जारी मतगणना के 15वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय मीणा से 294 मत से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 22,682 मतों के साथ सबसे आगे हैं।…

डूसू चुनाव: 10वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय मीणा आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के 10वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उम्मीदवार विजय मीणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के यश डबास से 494 मतों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 15,591 मतों के साथ सबसे…

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए 461 करोड़ रुपये जारी : सम्राट

September 19, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा है कि राज्य के अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है। श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षण…

logo