बंगाल के बाद केरल के लोगों पर अत्याचार!

Categorized as राजनीति

यह संयोग है या कोई प्रयोग, इसका पता तो बाद में चलेगा लेकिन अभी पश्चिम बंगाल के बाद केरल के लोगों पर अत्याचार की खबर आई है और वह भी दिल्ली में। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले कुछ दिनों से कई बार आरोप लगा चुकी हैं कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में बांग्ला बोलने वाले लोगों पर अत्याचार हो रहा है और वहां से निकाला जा रहा है। बिल्कुल इसी तरह का आरोप केरल में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक अलायंस की ओर से लगाया जा रहा है। सीपीएम के सांसद जॉन ब्रिटास ने यह आरोप लगाया है।

जॉन ब्रिटास ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को चिट्ठी लिख कर शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने केरल के दो लोगों को पकड़ कर उनको प्रताड़ित किया। उनकी शिकायत के मुताबिक दो लोगों को पुलिस ने बंधक बनाया और उन पर अत्याचार किया। ब्रिटास का आरोप है कि दोनों को हिंदी बोलने के लिए मजबूर किया गया और केरल की पारंपरिक वेशभूषा यानी लुंगी पहनने के कारण निशाना बनाया गया। हो सकता है कि यह संयोग हो लेकिन ऐसा है तो यह कमाल का संयोग है। अगले साल केरल में विधानसभा के चुनाव हैं और उससे पहले सीपीएम को यह मुद्दा मिल गया है, जिससे वह भाषा, संस्कृति और अस्मिता का मुद्दा बना सके। इस घटना के हवाले सीपीएम के नेता भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं और उसे मलयाली भाषा और केरल की संस्कृति का विरोधी बता रहे हैं।


Previous News Next News

More News

गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

September 19, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 अक्टूबर को होने वाले गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी की। ‘आप’ की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले निकाय चुनाव में एक सीट जीती थी और उसे 21 प्रतिशत…

एबीवीपी ने डूसू के तीन पदों पर जीत दर्ज की: निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

September 19, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय…

डूसू चुनाव: 15वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अभाविप के यश डबास आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जारी मतगणना के 15वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय मीणा से 294 मत से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 22,682 मतों के साथ सबसे आगे हैं।…

डूसू चुनाव: 10वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय मीणा आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के 10वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उम्मीदवार विजय मीणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के यश डबास से 494 मतों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 15,591 मतों के साथ सबसे…

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए 461 करोड़ रुपये जारी : सम्राट

September 19, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा है कि राज्य के अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है। श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षण…

logo