झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी

Categorized as समाचार

रांची। झारखंड में लगातार दो दिन की वार्ता के बाद भी प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच सहमति नहीं बनी है। इसके बाद छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया। भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो गुट के साथ शनिवार को सरकार के चार मंत्रियों की वार्ता हुई लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। इससे पहले शुक्रवार को पीयूष कुमार गुट के साथ सरकार की वार्ता हुई थी। आंदोलनकारी छात्र चाहते हैं कि जेपीएससी की 14वीं संयुक्त परीक्षा रद्द हो और परीक्षा में धांधली की सीबीआई जांच हो।

गौरतलब है कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले करीब दो हफ्ते से चल रहा है। सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चामरा लिंडा और संजय यादव की कमेटी बनाई है। इन मंत्रियों के साथ शनिवार को छात्रों के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही। प्रदर्शनकारियों में छह सदस्य भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा है, जो छात्रों के आंदोलन में शामिल होगा। सीजेपी ने कहा कि अंतिम समय तक उसका समर्थन छात्रों के आंदोलन को मिलेगा।

इस बीच शनिवार सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। गौरतलब है कि आंदोलनकारी छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान किया है। इस बीच जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सर्वोच्च अदालत में एक याचिका दायर की गई है। इसमें छात्रों की चार मांगें पूरी करने का आदेश देने की अपील सुप्रीम कोर्ट से की गई है। छात्रों ने भी ऐलान कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।


Previous News Next News

More News

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

मोदी ने यूएई, मलेशिया, वियतनाम और इथियोपिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

September 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इथियोपिया के नेताओं के साथ शनिवार को द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ये बैठकें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद…

ब्रिक्स मीडिया किट में भी दिखी भारतीयता की झलक

September 12, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शुरू हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की ओर से देश-विदेश के पत्रकारों को दिए गए मीडिया किट में घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अपील की बानगी दिखी। इस किट में पांच पंखुडी वाले कमल…

logo