प्रयागराज में युवाओं से राहुल का संवाद

Categorized as समाचार

प्रयागराज। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून के बाद प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ मंच पर संवाद किया। राहुल ने कहा कि देश के छात्र सिस्टम के चक्रव्यूह में फंस गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक हजार छात्रों में से सिर्फ 12 छात्रों को नौकरी मिल रही है। राहुल ने भारत की सरकारी कंपनियों को बेचने का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार पर हमला किया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में विनिर्माण, स्टार्ट अप और सरकारी नौकरी तीनों में युवाओं के लिए रास्ते बंद हो गए हैं।

प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भारत के पास करीब 40 करोड़ युवा हैं। यही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, ‘हमारा सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। एक हजार युवाओं में से केवल 12 को स्थायी नौकरी मिलती है’। राहुल ने कहा कि युवाओं का डेटा छीन कर बड़ी बड़ी कंपनियों को दिया जाता है। उन्होंने रील बनाने को नशा बताते हुए कहा, ‘आपसे कहा जाता है कि जितनी रील देखनी है और जितनी रील बनाना चाहते हैं, बनाओ। यह 21वीं सदी का नशा है’। इस कार्यक्रम में राहुल के साथ उनकी भांजी मिराया वाड्रा भी मौजूद रहीं।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं से कहा, ‘आप पढ़ाई में पैसा खर्च करते हैं, लेकिन देश में नौकरी के दरवाजे बंद पड़े हैं। आपको मेड इन चाइना, मेड इन कोरिया दिखेगा, लेकिन मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। जो छोटे बिजनेसमैन रोजगार दिलाते थे, वो बंद हो गए’। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, ‘स्टार्टअप इंडिया कहां चला गया? हिंदुस्तान के बैंक आपको एक रुपया नही देंगे, अंबानी, अडानी को लाखों करोड रुपए देंगे। छोटे व्यापारियों को बैंक लोन नहीं मिलता’। राहुल ने कहा, ‘युवा पेपर लीक का सामना करते हें। डेढ़ सौ युवा में एक युवा पास होता है। पब्लिक सेक्टर में 10 साल पहले 14 लाख युवाओं को रोजगार मिलता था। अब इसे प्राइवेटाइज कर दिया। बीएसएनएल बेच दिया, सारा कुछ अडानी जी को पकड़ा दिया’।

इससे पहले राहुल शनिवार दोपहर एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से वे सीधे स्वराज भवन पहुंचे और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। शाम सात बजे के बाद राहुल केपी कॉलेज ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करने पहुंचे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने 23 जिलों के छात्र बुलाए हैं। राहुल के पहुंचने से पहले कार्यक्रम की जगह पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, इलाहाबाद सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, विधायक आराधना मिश्रा मोना, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा आदि पहुंच गए थे। इससे पहले राहुल ने 17 जून को राजस्थान के कोटा में और फिर 17 जुलाई को देहरादून में छात्रों और युवाओं से संवाद किया था।


Previous News Next News

More News

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

मोदी ने यूएई, मलेशिया, वियतनाम और इथियोपिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

September 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इथियोपिया के नेताओं के साथ शनिवार को द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ये बैठकें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद…

ब्रिक्स मीडिया किट में भी दिखी भारतीयता की झलक

September 12, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शुरू हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की ओर से देश-विदेश के पत्रकारों को दिए गए मीडिया किट में घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अपील की बानगी दिखी। इस किट में पांच पंखुडी वाले कमल…

logo