भारतीय नाविकों पर यूएस का तीसरा हमला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। होर्मुज की खाड़ी के नजदीक भारतीय नाविकों वाले एक और टैंकर पर हमला हुआ है। इस हफ्ते भारतीय नाविकों वाले टैंकर पर यह तीसरा हमला है और यह हमला भी अमेरिका की नौसेना ने किया है। टैंकर पर भारतीय नाविकों के होने की जानकारी के बाद भी अमेरिका नौसेना की ओर से हमला किए जाने की खबर है। इस हमले में टैंकर को नुकसान हुआ लेकिन नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इससे पहले मंगलवार को हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी।

बहरहाल, तीसरा हमला गुरुवार को ओमान तट के पास हुआ। इस टैंकर पर 20 भारतीय नाविक सवार थे। गिनी बिसाऊ के झंडे वाले जलवीर नामक जहाज पर यह हमला हुआ भारत के शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज में आग लगने के बाद उसने आपात संदेश भेजा। सभी 20 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। इससे पहले मंगलवार को ओमान के तट के पास तेल टैंकर सेत्तेबेल्लो पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी।

इससे पहले सोमवार को मारिवेक्स नाम के तेल टैंकर पर भी हमला हुआ था, जिसके बाद भारतीय नाविकों ने मदद के लिए इमरजेंसी मैसेज भेजा था। इस बीच गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि जहाज पर अमेरिकी नौसेना ने हमला किया था। इस पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि गिनी बिसाऊ के झंडे वाले इस जहाज पर ईरानी तेल ले जाने का आरोप था। उसका कहना है कि जहाज के चालक दल ने उसके निर्देश नहीं माने, इसलिए एक अमेरिकी विमान ने जहाज के इंजन वाले हिस्से पर दो हेलफायर मिसाइल दागीं।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने मारिवेक्स और सेत्तेबेल्लो पर कार्रवाई को भी सही ठहराते हुए कहा था कि दोनों जहाजों ने अमेरिकी सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन नहीं किया था। गौरतलब है कि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों के आसपास अपनी समुद्री नाकेबंदी लागू कर रखी है। बहरहाल, भारत ने इससे पहले अमेरिका राजनयिक को बुला कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था और कहा था कि जहाजों पर हो रहे हमले तुरंत बंद होने चाहिए। भारत सरकार ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी जेसन मीक्स को विदेश मंत्रालय बुलाकर अपनी चिंता जताई और कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उधर अमेरिका का दावा है कि 13 अप्रैल से अब तक उसने नौ जहाजों पर कार्रवाई की है, 135 जहाजों का रास्ता बदला है और राहत सामग्री ले जा रहे 42 जहाजों को आगे जाने की अनुमति दी है। इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने अमेरिका को साफ मैसेज दिया है कि समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और जहाजों पर हो रहे हमले तुरंत बंद होने चाहिए। भारत ने यह भी कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति के जरिए निकाला जा सकता है।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo