थम जाएगी जहाजों की उड़ान!

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान के ऊपर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद तेल बाजार में हुई उथल पुथल का असर विमानन उद्योग पर दिखने लगा है। उधर जर्मनी की सबसे बड़ी विमानन कंपनी लुफ्थांसा ने 20 हजार उड़ानें रोकने का फैसला किया है तो भारत में भी विमानन कंपनियों ने कहा है कि उनके लिए सेवा जारी रखना मुश्किल हो गया है। कंपनियों ने कहा है कि तेल की बढ़ती कीमतों के कारण उनका परिचालन खर्च बढ़ता जा रहा है। हालांकि पिछले साल इंडिगो संकट के समय किराए पर लागू सीमा हटा दिए जाने के बाद से कंपनियां अनाप शनाप किराया वसूल रही हैं।

बहरहाल, इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट सहित भारत की सभी विमानन कंपनियों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने नागरिक विमानन मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें कहा है, एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ महंगा होने से उनका परिचालन खर्च 20 फीसदी तक बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में उनके सामने कामकाज जारी रखना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा है कि स्थिति इतनी खराब हैं कि कंपनियां विमानों का परिचालन रोकने या अपने विमानों को खड़ा करने की कगार पर पहुंच गई हैं।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस यानी एफआईए ने सरकार से उत्पाद शुल्क और वैट घटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे विमानन सेक्टर घाटे की भरपाई कर सकेगा। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 28 फरवरी से अब तक 45 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई हैं। हालांकि, सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी की सीमा 25 फीसदी तय कर दी थी। इसके चलते अप्रैल में पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू एटीएफ के बहुत कम बढ़ाए। लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा रही।

विमानन कंपनियों के संगठन ने कहा है, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सेक्टर में तेल की कीमतों के भारी अंतर ने विमानन कंपनियों के नेटवर्क को वित्तीय रूप से अस्थिर बना दिया है। पहले कंपनियों के कुल परिचालन खर्च में तेल का हिस्सा 40 फीसदी होता था, जो अब बढ़ कर 60 फीसदी तक पहुंच गया है। बहरहाल, फेडरेशन ने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखी हैं। पहला, एटीएफ पर लागू 11 फीसदी उत्पाद शुल्क को फिलहाल रोक दिया जाए। दूसरा, प्रमुख राज्यों में एटीएफ पर लगने वाले वैट को कम किया जाए और तीसरा, कोविड के बाद 2022 में शुरू किए गए ‘क्रूड ब्रेंट प्राइसिंग मैकेनिज्म’ को दोबारा लागू किया जाए।

फेडरेशन ने आगाह किया है कि अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो विमानन कंपनियों को अपनी क्षमता कम करनी पड़ेगी और उड़ानों की संख्या घटानी होगी, जिससे यात्रियों और कनेक्टिविटी पर सीधा असर पड़ेगा। विमानन कंपनियों की स्थिति को देखते हुए नागरिक विमानन मंत्रालय ने अप्रैल 2026 से तीन महीने के लिए घरेलू कंपनियों के लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25 फीसदी की कटौती की है। इसके अलावा, केंद्र सरकार विमानन सेक्टर के लिए पांच हजार करोड़ रुपए की ‘इमरजेंसी एयरलाइन क्रेडिट स्कीम’ लाने पर भी विचार कर रही है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo