बंगाल में 21 अप्रैल तक मतदाता सूची में नाम जुड़ेगा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कमाल हो रहा है। 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों के लिए मतदान होना है और सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 21 अप्रैल तक चुनाव आयोग पूरक मतदाता सूची जारी करे। सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार, 16 अप्रैल को कहा कि 21 अप्रैल तक उन मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाए, जिनकी अपीलों पर ट्रिब्यूनल में फैसला हो गया है। जिन लोगों की अपील पेंडिंग हैं, उन्हें वोट डालने की इजाजत नहीं होगी।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में 90.83 लाख वोटर्स के नाम काट दिए गए हैं। इन मतदाताओं की अपील सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं। गौरतलब है कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। पहले फेज में जहां वोटिंग होनी है, वहां 21 अप्रैल तक मतदाताओं की अपील पर फैसला हो जाने पर वे वोट दे सकेंगे।

दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है वहां 27 अप्रैल तक अपील पर फैसला होने पर मतदाता वोट डाल सकेंगे। अदालत ने कहा है कि जैसे ही ट्रिब्यूनल नाम जोड़ने का आदेश देगा, इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर तुरंत सूची में संशोधन करें। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने गुरुवार को एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की।


Previous News Next News

More News

नीतीश के दो डिप्टी सीएम का गणित

April 17, 2026

बिहार में जनता दल यू के हाथ से भाजपा को सत्ता का हस्तांतरण हो रहा था पहले दिन से कहा जा रहा था कि भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा तो जनता दल यू की ओर से नीतीश कुमार के बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। इसके लिए निशांत को जनता दल यू में शामिल भी…

निशांत का आगे क्या होगा?

April 17, 2026

बिहार की राजनीति में यह लाख टके का सवाल है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत का आगे क्या होगा? वे सक्रिय राजनीति में आ चुके हैं। उन्होंने पार्टी ज्वाइन कर ली है। उनके सामने ऑफऱ थी कि वे भाजपा के नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बन रही नई सरकार में डिप्टी सीएम के…

परिसीमन विवाद का डीएमके को फायदा

April 17, 2026

पता नहीं महिला आरक्षण 2029 से ही लागू करने का कानून पास करने से भाजपा को कितना फायदा होगा या परिसीमन करके लोकसभा व विधानसभा की सीटों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी का फैसला 2029 के चुनाव में उसके कितना लाभ पहुंचाएगी लेकिन यह हकीकत है कि अभी परिसीमन को लेकर जितनी चर्चा चल…

केसी वेणुगोपाल ने क्या दावेदारी छोड़ दी?

April 17, 2026

केरल में विधानसभा की 140 सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी पूरे भरोसे में है कि वह सरकार बनाने जा रही है। नौ अप्रैल को हुए मतदान से पहले केरल में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ दिख रही थी। कहा जा रहा था कि आधा…

समाज तोड़ने वाली बात

April 17, 2026

किसी राज्य से लिया गया ड्राइविंग लाइसेंस पूरे भारत में मान्य होता है। ऐसे में, भाषा बोलने- पढ़ने की क्षमता के आधार पर किसी राज्य में उसकी मान्यता खत्म करना विवादास्पद एवं आपत्तिजनक सोच है। संभवतः यह अवैध भी है। टैक्सी और ऑटो ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा में निपुण होने की शर्त लागू कर…

logo