एच-1बी वीजा उल्लंघन को लेकर भड़के वेंस

Categorized as समाचार

एच-1बी वीजा नीति का दुरुपयोग करने वालों पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जोरदार निशाना साधा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति का कहना है कि अगर कोई एच-1बी वीजा के तहत अमेरिका आ रहा है, तो उसे देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए। उस व्यक्ति को खुद को एक अमेरिकी की तरह समझना चाहिए। 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने एच-1बी वीजा को लेकर कहा एक तरफ, एच1-बी सिस्टम में बहुत धांधली है और दूसरी तरफ, मेरे ससुराल वालों की तरह के लोग भी हैं जो आए और देश की समृद्धि में योगदान दिया। ऐसे नागरिकों की एक जिम्मेदारी यह है कि उन्हें देश के बारे में सोचना चाहिए, न कि उस देश या ग्रुप के बारे में जिससे वे आए हैं। सिस्टम तभी काम करता है जब हर कोई खुद को अमेरिकन समझता है।

ईरान और अमेरिका के बीच पहले राउंड की वार्ता पाकिस्तान में हुई, जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। ईरान ने अमेरिका की शर्तें मानने से इनकार कर दिया। ईरान के साथ जारी तनाव को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा हम असल में राष्ट्रपति की नीति पर निर्भर हैं, ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं हो सकते और अभी हम यह सुनिश्चित करने के लिए बातचीत कर रहे हैं कि ऐसा ही हो। फिलहाल हमारे बीच सीजफायर बना हुआ है। आप जो देख रहे हैं, वह यह है कि राष्ट्रपति क्या करना चाहते हैं; वह कोई छोटी डील नहीं करना चाहते, वह एक ठोस समझौता करना चाहते हैं।

Also Read : मजबूत रीढ़ के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें पूर्ण भुजंगासन

उन्होंने आगे कहा अमेरिका ने 49 सालों में ईरानी सरकार के साथ उस स्तर पर मीटिंग नहीं की थी, कभी नहीं। जैसे, यह एक ऐसी मीटिंग है जो पहले कभी नहीं हुई थी। न डेमोक्रेट, न रिपब्लिकन, हमने कभी ऐसी मीटिंग नहीं की थी जहां, वह व्यक्ति जो ईरान में देश को असरदार तरीके से चला रहा है, वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति के सामने बैठा हो।

2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के फीस को बढ़ाने का निर्देश जारी किया था। नए नियम के तहत अब एच-1बी वीजा के लिए प्रक्रिया पूरी तरह बदल दी गई है। अब तक वीजा पाने के लिए रैंडम लॉटरी सिस्टम लागू था, लेकिन इसे खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह अब एक ‘वेटेड सेलेक्शन प्रोसेस’ लागू किया जाएगा, जिसमें अधिक कुशल (हायर स्किल) और अधिक वेतन पाने वाले विदेशी पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

एच-1बी वीजा की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हर साल 65,000 एच-1बी वीजा जारी किए जाते हैं, जबकि अमेरिका से उच्च डिग्री प्राप्त करने वालों के लिए अतिरिक्त 20,000 वीजा उपलब्ध रहते हैं। हालांकि, नए नियम के तहत चयन की संभावना अब ज्यादा कुशल और अधिक वेतन वाले आवेदकों के पक्ष में होगी, जबकि सभी वेतन स्तरों के लिए अवसर बने रहेंगे।

यह नया नियम 27 फरवरी 2026 से लागू करने की बात कही गई और वित्त वर्ष 2027 की एच-1बी कैप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में प्रभावी रहेगा। वहीं इस साल की शुरुआत में एच-1बी वीजा को खत्म करने के लिए नया कानून पेश किया गया। अमेरिकी सरकार का कहना है कि एच-1बी वीजा विदेशी कामगारों को ज्यादा फायदा होता है, उन्हें ज्यादा प्राथमिकता मिलती है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बसपा की कलह पर सबकी नजर

September 22, 2026

बहुजन समाज पार्टी के अंदर घमासान छिड़ा है। पार्टी की सुप्रीमो मायावती के घर में अलग कलह है और पार्टी के स्तर पर अलग विवाद है। मायावती ने पहले अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला। उसके बाद आकाश को भी हर जिम्मेदारी से मुक्त किया। फिर दूसरे भतीजे ईशान…

सरकार कैसे एमडीआर शुल्क को मॉनिटर करेगी?

September 22, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि केंद्र सरकार किस तरह से यह निगरानी करेगी कि दुकानदार यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन में एमडीआर शुल्क यानी केंद्र सरकार ने दो हजार से ऊपर के लेनदेन पर जो 0.40 फीसदी शुल्क लगाया है वह खुद दे रहा है या ग्राहक से ले रहा है? सरकार…

मोहन भागवत के मुताबिक किसका उदय होगा?

September 22, 2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों युवा धर्म संसद कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि जिसका उदय होता है उसका अस्त निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई समझता है कि हमेशा सब कुछ उसके हिसाब से ही होगा तो ऐसा नहीं होता है। उनके इस बयान के बाद एक कयास तो…

सिद्धारमैया की मूर्ति का किस्सा

September 22, 2026

कर्नाटक में कमाल हो रहा है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हाशिए पर गए सिद्धारमैया अचानक सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि उनको कहीं से शह मिल रही है। शिवकुमार को इसका अंदाजा था तभी उन्होंने अपने दांवपेंच चलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने सिद्धारमैया के सबसे…

हाँक सके सो हाँक!

September 22, 2026

1970 के दशक वाले सोवियत रूसी समाज की स्थिति जैसी हालत लगती है। जब वहाँ नेता नियमित झूठ से ही अपने देश को ‘उत्साहित‘ यानी भ्रमित रखते थे। वहाँ किसी बात या स्थिति की आलोचना अथवा परीक्षण का कोई स्थान न था। फलतः समय के साथ नेतागण भी अपने ही प्रोपेगंडा के शिकार खुद बन…

logo