नोएडा में फैक्ट्रियों के खुलते ही फिर श्रमिकों का हंगामा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Categorized as समाचार

नोएडा में एक बार फिर औद्योगिक गतिविधियों के शुरू होते ही श्रमिकों का आक्रोश सामने आया है। फैक्ट्रियों के खुलने के साथ ही जिले में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिल रही है। ताजा मामला सेक्टर-63 का है, जहां एक कंपनी के बाहर श्रमिकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

प्रशासन पहले से ही संभावित विरोध और अशांति को लेकर सतर्क था। इसी के मद्देनजर पूरे गौतमबुद्धनगर जिले को 36 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि हर क्षेत्र पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसके तहत 12 अलग-अलग जिलों से फोर्स बुलाया गया है। 

Also Read : विजय चौधरी बने बिहार के नए उपमुख्यमंत्री

जानकारी के अनुसार, जिले के 12 थानों के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों की संख्या अधिक है। इन्हीं संवेदनशील क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए हर पुलिस चौकी पर लगभग 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, हालिया घटनाओं को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अब तक 7 नए मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 1800 से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। 

पुलिस का कहना है कि उपद्रव फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा। वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज सामान्य करने की कोशिशें भी लगातार जारी हैं। 

फिलहाल, नोएडा में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बसपा की कलह पर सबकी नजर

September 22, 2026

बहुजन समाज पार्टी के अंदर घमासान छिड़ा है। पार्टी की सुप्रीमो मायावती के घर में अलग कलह है और पार्टी के स्तर पर अलग विवाद है। मायावती ने पहले अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला। उसके बाद आकाश को भी हर जिम्मेदारी से मुक्त किया। फिर दूसरे भतीजे ईशान…

सरकार कैसे एमडीआर शुल्क को मॉनिटर करेगी?

September 22, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि केंद्र सरकार किस तरह से यह निगरानी करेगी कि दुकानदार यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन में एमडीआर शुल्क यानी केंद्र सरकार ने दो हजार से ऊपर के लेनदेन पर जो 0.40 फीसदी शुल्क लगाया है वह खुद दे रहा है या ग्राहक से ले रहा है? सरकार…

मोहन भागवत के मुताबिक किसका उदय होगा?

September 22, 2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों युवा धर्म संसद कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि जिसका उदय होता है उसका अस्त निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई समझता है कि हमेशा सब कुछ उसके हिसाब से ही होगा तो ऐसा नहीं होता है। उनके इस बयान के बाद एक कयास तो…

सिद्धारमैया की मूर्ति का किस्सा

September 22, 2026

कर्नाटक में कमाल हो रहा है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हाशिए पर गए सिद्धारमैया अचानक सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि उनको कहीं से शह मिल रही है। शिवकुमार को इसका अंदाजा था तभी उन्होंने अपने दांवपेंच चलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने सिद्धारमैया के सबसे…

हाँक सके सो हाँक!

September 22, 2026

1970 के दशक वाले सोवियत रूसी समाज की स्थिति जैसी हालत लगती है। जब वहाँ नेता नियमित झूठ से ही अपने देश को ‘उत्साहित‘ यानी भ्रमित रखते थे। वहाँ किसी बात या स्थिति की आलोचना अथवा परीक्षण का कोई स्थान न था। फलतः समय के साथ नेतागण भी अपने ही प्रोपेगंडा के शिकार खुद बन…

logo