ट्रंप और मोदी ने 40 मिनट बात की

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को टेलीफोन पर बात की। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया था। खुद मोदी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए इस फोन कॉल की जानकारी दी। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों नेता बातचीत में इस बात पर सहमत थे कि होर्मुज की खाड़ी खुली रहनी चाहिए।

राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मुझे मेरे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया। हमने दोनों देशों के बीच अलग अलग क्षेत्रों में हुए काम और प्रगति पर बात की। हमने यह भी कहा कि आगे चलकर भारत और अमेरिका के रिश्ते को और मजबूत करेंगे’। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बातचीत थी।

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि फोन कॉल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा, ‘भारत के लोग आपको पसंद करते हैं’। इस पर ट्रंप ने कहा कि ‘हम सभी आपसे प्यार करते हैं’। बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझीदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। उन्होंने लिखा कि दोनों के बीच पश्चिम एशिया के हालात और होर्मुज की खाड़ी को खोलने के बारे में भी बातचीत हुई।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात की, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और ऊर्जा स्थिति की बातचीत भी शामिल रही। साथ ही आने वाले समय में अमेरिका और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया, खासकर कूटनीति, अर्थव्यवस्था और रक्षा के क्षेत्रों में। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है और कई अहम मुद्दों पर साथ मिलकर काम किया जा रहा है।


Previous News Next News

More News

बसपा की कलह पर सबकी नजर

September 22, 2026

बहुजन समाज पार्टी के अंदर घमासान छिड़ा है। पार्टी की सुप्रीमो मायावती के घर में अलग कलह है और पार्टी के स्तर पर अलग विवाद है। मायावती ने पहले अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला। उसके बाद आकाश को भी हर जिम्मेदारी से मुक्त किया। फिर दूसरे भतीजे ईशान…

सरकार कैसे एमडीआर शुल्क को मॉनिटर करेगी?

September 22, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि केंद्र सरकार किस तरह से यह निगरानी करेगी कि दुकानदार यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन में एमडीआर शुल्क यानी केंद्र सरकार ने दो हजार से ऊपर के लेनदेन पर जो 0.40 फीसदी शुल्क लगाया है वह खुद दे रहा है या ग्राहक से ले रहा है? सरकार…

मोहन भागवत के मुताबिक किसका उदय होगा?

September 22, 2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों युवा धर्म संसद कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि जिसका उदय होता है उसका अस्त निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई समझता है कि हमेशा सब कुछ उसके हिसाब से ही होगा तो ऐसा नहीं होता है। उनके इस बयान के बाद एक कयास तो…

सिद्धारमैया की मूर्ति का किस्सा

September 22, 2026

कर्नाटक में कमाल हो रहा है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हाशिए पर गए सिद्धारमैया अचानक सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि उनको कहीं से शह मिल रही है। शिवकुमार को इसका अंदाजा था तभी उन्होंने अपने दांवपेंच चलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने सिद्धारमैया के सबसे…

हाँक सके सो हाँक!

September 22, 2026

1970 के दशक वाले सोवियत रूसी समाज की स्थिति जैसी हालत लगती है। जब वहाँ नेता नियमित झूठ से ही अपने देश को ‘उत्साहित‘ यानी भ्रमित रखते थे। वहाँ किसी बात या स्थिति की आलोचना अथवा परीक्षण का कोई स्थान न था। फलतः समय के साथ नेतागण भी अपने ही प्रोपेगंडा के शिकार खुद बन…

logo