होर्मुज पर अमेरिकी नाकाबंदी शुरू

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी के आसपास नाकाबंदी शुरू कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि जो भी जहाज ईरान को टोल देगा उसके होर्मुज से नहीं गुजरने दिया जाएगा। इतना ही नहीं ट्रंप ने ईरान को भी धमकी दी है अगर उसका कोई जहाज आसपास दिखाई दिया तो उसे मार गिराया जाएगा। अमेरिका की ओर से लगाई गई नाकाबंदी भारतीय समय के मुताबिक सोमवार की शाम साढ़े सात बजे से लागू हो गई है। इजराइल ने इसका समर्थन किया है, जबकि रूस ने इसका विरोध किया है।

अमेरिका की ओर से कहा गया है कि जो भी जहाज होर्मुज के रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे रोक कर जांच की जाएगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को टोल दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को कहा था कि जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। इससे ईरान की आर्थिक ताकत कम की जाएगी। गौरतलब है कि होर्मुज की खाड़ी से दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल गुजरता है और उसके बंद होने से दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ रहा है।

दूसरी ओर रूस ने इस नाकाबंदी का विरोध किया है। क्रेमलिन ने अमेरिका के इस फैसले की आलोचना की है। उसका कहना है कि इस कदम से दुनिया के बाजारों पर बुरा असर पड़ेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि ट्रंप के इस आदेश के कई पहलू अभी साफ नहीं हैं। उधर ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों को निशाना बनाया गया, तो फारस की खाड़ी और ओमान सागर में कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा। इस बीच ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों के फोन पर बात करने की खबर है। इस बातचीत में शांति की कोशिशों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि दोनों देशों ने क्षेत्र में स्थिरता और तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया।

बहरहाल, अमेरिका की ओर से होर्मुज की खाड़ी में नाकाबंदी का इजराइल ने समर्थन किया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश ईरान पर अमेरिका की समुद्री नाकाबंदी का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का यह फैसला सही है और इजराइल इस मामले में अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसके साथ ही नेतन्याहू ने एक बैठक में कहा कि ईरान ने पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता के नियमों का उल्लंघन किया, जिसके बाद ट्रंप ने यह कड़ा कदम उठाया।

उधर यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि होर्मुज की खाड़ी में जहाजों की आवाजाही तुरंत बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस रास्ते का बंद होना दुनिया के लिए बहुत नुकसानदायक है। यह बेहद जरूरी है कि जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू हो। उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने साथ ही यह भी कहा कि जब तक लेबनान में इजराइली हमले जारी रहेंगे, तब तक मध्य पूर्व में स्थिरता नहीं आ सकती।


Previous News Next News

More News

बसपा की कलह पर सबकी नजर

September 22, 2026

बहुजन समाज पार्टी के अंदर घमासान छिड़ा है। पार्टी की सुप्रीमो मायावती के घर में अलग कलह है और पार्टी के स्तर पर अलग विवाद है। मायावती ने पहले अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला। उसके बाद आकाश को भी हर जिम्मेदारी से मुक्त किया। फिर दूसरे भतीजे ईशान…

सरकार कैसे एमडीआर शुल्क को मॉनिटर करेगी?

September 22, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि केंद्र सरकार किस तरह से यह निगरानी करेगी कि दुकानदार यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन में एमडीआर शुल्क यानी केंद्र सरकार ने दो हजार से ऊपर के लेनदेन पर जो 0.40 फीसदी शुल्क लगाया है वह खुद दे रहा है या ग्राहक से ले रहा है? सरकार…

मोहन भागवत के मुताबिक किसका उदय होगा?

September 22, 2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों युवा धर्म संसद कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि जिसका उदय होता है उसका अस्त निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई समझता है कि हमेशा सब कुछ उसके हिसाब से ही होगा तो ऐसा नहीं होता है। उनके इस बयान के बाद एक कयास तो…

सिद्धारमैया की मूर्ति का किस्सा

September 22, 2026

कर्नाटक में कमाल हो रहा है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हाशिए पर गए सिद्धारमैया अचानक सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि उनको कहीं से शह मिल रही है। शिवकुमार को इसका अंदाजा था तभी उन्होंने अपने दांवपेंच चलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने सिद्धारमैया के सबसे…

हाँक सके सो हाँक!

September 22, 2026

1970 के दशक वाले सोवियत रूसी समाज की स्थिति जैसी हालत लगती है। जब वहाँ नेता नियमित झूठ से ही अपने देश को ‘उत्साहित‘ यानी भ्रमित रखते थे। वहाँ किसी बात या स्थिति की आलोचना अथवा परीक्षण का कोई स्थान न था। फलतः समय के साथ नेतागण भी अपने ही प्रोपेगंडा के शिकार खुद बन…

logo