कांग्रेस के तीन बड़े नेता सरकार के समर्थन में

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग के मसले पर भले भारत सरकार के स्टैंड की राहुल गांधी आलोचना कर रहे हैं और तेल व गैस के संकट पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के तीन बड़े नेताओं ने इस मसले पर सरकार का समर्थन किया है। तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कमलनाथ, आनंद शर्मा और शशि थरूर ने पश्चिम एशिया में चल रही जंग और एलपीजी के संकट पर सरकार के उठाए कदमों का समर्थन किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भारत की कूटनीतिक पहल की तारीफ करते हुए इसे काफी परिपक्व और कौशल भरा बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश में रसोई गैस के संकट पर कहा था कि ऐसी कोई कमी नहीं है। यह बस माहौल बनाया जा रहा है। इससे पहले शशि थरूर ने अंग्रेजी के एक अखबार में लेख लिख कर केंद्र सरकार के डिप्लोमेटिक स्टैंड की तारीफ की थी और इसे समय के अनुकूल बताया था।

बहरहाल, आनंद शर्मा ने दो अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘संकट से निपटने में भारत का डिप्लोमैटिक तरीका समझदारी भरा रहा है। इससे संभावित मुश्किलों से बचा गया है। सरकार ने एक अप्रत्याशित और अस्थिर स्थिति में राजनीतिक नेताओं को नीतिगत फैसलों के बारे में बताने के लिए एक सर्वदलीय बैठक भी की’। उन्होंने आगे लिखा कि यह नेशनल डायलॉग जारी रहना चाहिए।

इसी तरह रसोई गैस के सिलेंडर की कमी की कई खबरें सामने आने पर कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में कहा, ‘ऐसी कोई कमी नहीं है। यह बस एक माहौल बनाया जा रहा है कि कमी है’। कमलनाथ ने कुछ लोगों पर राजनीतिक फायदे के लिए जा नबूझकर पैनिक पैदा करने का आरोप लगाया। उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि कांग्रेस के नेता खुद मान रहे हैं कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी नहीं है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo