ईरान ने अमेरिका के सात विमान गिराए

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के दौरान पिछले 36 दिन में ईरान ने अमेरिका के सात लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। एक अतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले 23 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी जंग में गोलीबारी से अमेरिका का लड़ाकू विमान मार गिराया गया। ईरान ने अमेरिका के एफ-15ई विमान को मार गिराया है, जिसके दो पायलटों में से एक पायलट लापता है और ईरान की सीमा में कहीं है। उसकी तलाश में अमेरिका और ईरान दोनों अभियान चला रहे हैं।

गौरतलब है कि दो अप्रैल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में दावा किया था कि अमेरिका ने ईरान की हवाई सेना को तबाह कर दिया है और उनके पास जवाब देने की क्षमता नहीं बची है। ट्रंपने यह भी कहा कि अमेरिका का ईरान के आसमान पर कब्जा हो चुका है। उनके विमान तेहरान के ऊपर उड़ रहे हैं और ईरान कुछ नहीं कर पा रहा है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी ऐसे ही दावे किए।

लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि पिछले दो दिन में अमेरिका के दो सैनिक विमान और सर्च ऑपरेशन में लगे दो ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर ईरान के हमले का शिकार हुए। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक 23 साल में पहली बार अमेरिकी लड़ाकू विमान दुश्मन की गोलीबारी में गिराए गए। इससे पहले 2003 में इराक युद्ध के दौरान ऐसा हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक 36 दिन की जंग में अमेरिका के सात विमान नष्ट हो चुके हैं।

सबसे पहले युद्ध शुरू होने के तीन दिन बाद ही दो मार्च को फ्रेंडली फायरिंग में कुवैत में अमेरिका के तीन एफ-15 विमान गिर गए। हालांकि चालक दल के सभी छह सदस्य सकुशल बाहर आ गए। इसके 10 दिन बाद 12 मार्च को इराक में केसी-135 टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें छह अमेरिकी सैनिक मारे गए। इसके बाद 27 मार्च को सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ई-3 सेंट्री नष्ट हुआ। यह अवाक्स सिस्टम से जुड़ा था, जो मिसाइलों पर निगरानी करता था। इसके बाद तीन अप्रैल को एक एफ-15ई और एक ए-10 विमान ईरान ने मार गिराया।

ईरानी हमले में गिरे एफ-15ई विमान के दो पायलटों में से एक पायलट को अमेरिका ने बचा लेने का दावा किया और दूसरा ईरान के क्षेत्र में कहीं गिरा है। ए-10 जहाज के पायलट के बारे में कहा जा रहा है कि वह हमले के बाद कुवैत के हवाई क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां पायलट सुरक्षित तरीके से बाहर निकल गया। लापता पायलट की तलाश में दो ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर भेजे गए थे। उन पर भी हमला हुआ। हालांकि, इन पर मौजूद सभी अमेरिकी सैनिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


Previous News Next News

More News

भाजपा संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव

September 23, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव किये हैं और इसके तहत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा ने सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद एवं पार्टी महासचिव…

रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : ट्रंप

September 23, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान श्री ट्रंप ने कहा मुझे लगता है कि वे कोई समझौता करने…

भाजपा के सहयोगी दबाव बना रहे हैं

September 23, 2026

उत्तर प्रदेश का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टियां दबाव बढ़ाने लगी हैं। इस बार भाजपा के सामने गठबंधन साधने की बड़ी चुनौती है। एक तरफ लोकसभा चुनाव के बाद बने हालात है, जिनमें भाजपा को अपने सामाजिक समीकरण की चिंता सता रही है तो दूसरी ओर गठबंधन…

चढ़ावा चोरी का मामला थमेगा नहीं

September 23, 2026

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला भारतीय जनता पार्टी के गले की हड्डी बना हुआ है। जैसे ही मामला थमने लगता है कि कोई नई खबर आ जाती है। भाजपा के प्रदेश की सरकार और योगी आदित्यनाथ के करीबी मान रहे थे कि अब यह मामला थम गया है। मंदिर का…

पंजाब में भाजपा-अकाली का बराबर समझौता

September 23, 2026

एक तरफ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टियां ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही हैं तो दूसरी ओर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपनी सहयोगी अकाली दल के ऊपर ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही है। भाजपा का दबाव बराबरी का समझौता करने के लिए है। भाजपा के नेता पंजाब में बिहार…

logo