मोदी ने पांच देशों के नेताओं से बात की

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रही जंग और कच्चे तेल व गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 24 घंटे के अंदर पांच देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की। उन्होंने पश्चिम एशिया में ओमान, कुवैत और जॉर्डन के नेताओं से बात की तो साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया में मलेशिया और यूरोपीय देशों में फ्रांस के राष्ट्रपति से बातचीत की। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात पर इन नेताओं से बात की।

मोदी ने गुरुवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर भी चर्चा की और तनाव कम करने के साथ बातचीत और कूटनीति के जरिए जल्दी शांति बहाल करने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हालात को शांत करने और बातचीत व कूटनीति के रास्ते पर लौटना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि दोनों देश क्षेत्र और दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए आपसी सहयोग जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बी बातचीत की। उन्होंने कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए है कि तनाव कम करने और शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता देना जरूरी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह से बुधवार रात बात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर बात की और हाल की घटनाओं पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने कुवैत पर हुए हमलों की कड़ी निंदा भी की। पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस से कहा कि होरमुज की खाड़ी में सुरक्षित और बिना रुकावट के जहाजों का निकलना भारत के लिए बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला द्वितीय से बातचीत की।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo