ईरान पर पाबंदी में ढील दे सकता है अमेरिका

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। एक तरफ अमेरिका और इजराइल लगातार ईरान के ऊपर हमला कर रहे हैं तो दूसरी ओर खबर है कि ईरान पर लगी पाबंदियों में अमेरिका कुछ ढील दे सकता है। दुनिया में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति कम होने और कीमतें बढ़ने से परेशान अमेरिका ईरान को तेल की बिक्री में ढील देने पर विचार कर रहा है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अमेरिकी मीडिया समूह ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा है कि ईरान से जो तेल पहले से बाहर जा रहा है, अमेरिका उस पर लगी पाबंदियां कुछ समय के लिए हटा सकता है।

गौरतलब है कि ईरान पर भले अमेरिका की पाबंदियां लगी हुई हैं, लेकिन फिर भी ईरान कुछ देशों को चोरी, छिपे या खास तरीकों से तेल बेच रहा है। अमेरिका यह सोच रहा है कि जो तेल वैसे भी बाजार में आ रहा है, उस पर लगी पाबंदियों में कुछ समय के लिए ढील दे दी जाए, तो सप्लाई खुल कर बढ़ सकेगी और कीमतें कम हो जाएंगी। गौरतलब है कि अमेरिका पहले ही रूस से तेल खरीद की छूट दे चुका है। उसने दुनिया के सभी देशों को रूस से तेल खरीदने की छूट दी है।

इस बीच कतर के बाद ओमान ने ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका पर तीखा हमला बोला है। ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने ईरान के साथ जंग को ट्रंप सरकार की ‘सबसे बड़ी गलती’ बताया है। उन्होंने कहा कि यह जंग वैश्विक अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचा रही है। अलबुसैदी ने यह भी कहा कि अमेरिका की विदेश नीति पटरी से उतरती दिख रही है और इस संघर्ष से किसी पक्ष को फायदा नहीं होगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि जल्दी से जल्दी इस जंग को खत्म कराने के लिए कदम उठाए जाएं। उधर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि उनका देश तभी खाड़ी क्षेत्र में भूमिका निभाएगा, जब सैन्य कार्रवाई पूरी तरह खत्म हो जाएगी। ब्रसेल्स में यूरोपीय नेताओं की बैठक के दौरान मर्ज ने कहा, ‘हम तभी शामिल होंगे, जब बंदूकें शांत हो जाएंगी’।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo