पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की पहली लिस्ट में 144 नाम

Categorized as समाचार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है।  

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। इससे पहले भाजपा ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट।

भारतीय जनता पार्टी ने कूचबिहार उत्तर (अजा) से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (अजा) से सावित्री बर्मन, दिनहाटा से अजय रॉय, तूफानगंज से मालती रावा रॉय, कुमारग्राम (अजजा) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (अजजा) से विशाल लामा, अलीपुरद्वार से परितोष दास, फालाकाटा (अजा) से दीपक बर्मन, डाबग्राम-फूलबाड़ी से शिखा चटर्जी, नागराकाटा (अजजा) से पूना भंगरा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) से आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी से डॉ शंकर घोष, फांसीदेवा (अजजा) से दुर्गा मुर्मू, गोलपोखर से सरजीत बिस्वास, चाकुलिया से मनोज जैन, करणदिधी से एड. बिराज बिस्वास, कालियागंज (अजा) से उत्पल महाराज, रायगंज से कौशिक चौधरी, कुशमंडी (अजा) से तापस चंद्र रॉय, कुमारगंज से सुर्वेदु सरकार, बालुरघाट से बिद्युत रॉय, तपन (अजजा) से बुधराई टुडू, गंगारामपुर (अजा) से सत्येंद्र नाथ राय, हरिरामपुर से देबब्रत मजूमदार, हबीबपुर (अजजा) से जोएल मुर्मू, गाजोल (अजा) से चिन्मय देब बर्मन, चंचल से रतन दास और मालतीपुर से आशीष दास को उम्मीदवार बनाया है। 

रतुआ सीट से अभिषेक सिंघानिया, मानिकचक से गौर चंद्र मंडल, मालदा (अजा) से गोपाल चंद्र साहा, मोथाबाड़ी से निबारन घोष, सुजापुर से अभिराज चौधरी, सुती से महाबीर घोष, रघुनाथगंज से सुरजीत पोद्दार, लालगोला से अमर कुमार दास, भगवानगोला से भास्कर सरकार, मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष, रेजिनगर से बापन घोष, बेलडांगा से भरत कुमार झवर, बहरामपुर से सुब्रत मित्रा, हरिहरपाड़ा से तन्मय बिस्वास, नउदा से राणा मंडल, डोमकल से नंद दुलाल पाल, जलंगी से नबा कुमार सरकार और करीमपुर से समरेंद्रनाथ घोष को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने पलासीपाड़ा सीट से अनिमा दत्ता, कालीगंज से बापन घोष, राणाघाट उत्तर पश्चिम से पार्थसारथी चटर्जी, राणाघाट उत्तर पूर्व (अजा) से असीम बिस्वास, चकदहा से बंकिम चंद्र घोष, हरिनघाटा (अजा) से असीम कुमार सरकार, बदुरिया से सुकृति सरकार और अमडंगा से अरिंदम डे को टिकट दिया। वहीं, नैहाटी से सौमित्र चटर्जी, भाटपाड़ा से पवन कुमार सिंह, बारानगर से सजल घोष, देगंगा से तरुण कांति घोष, बशीरहाट उत्तर से नारायण चंद्र मंडल, बसंती (अजा) से बिकास सरदार, कुलतली (अजा) से माधबी महलदर, पाथरप्रतिमा से असित कुमार हल्दर, काकद्वीप से दीपांकर जना और रायदिधी से पलाश राणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Also Read : असम में 18 तारीख को उम्मीदवारों की घोषणा करेगी भाजपा: हिमंता बिस्व सरमा

कैनिंग पूर्व से असीम सपुई, डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हल्दर, बिष्णुपुर (अजा) से अग्निश्वर नस्कर, बज बज से डॉ. तरुण कुमार अदाक, मेटियाबुरुज से वीर बहादुर सिंह, भबानीपुर से सुर्वेदु अधिकारी, रासबिहारी से स्वपन दास गुप्ता, हावड़ा उत्तर से उमेश राय, शिबपुर से रुद्रनील घोष, उलूबेरिया दक्षिण से स्वामी मंगलानंद पुरी महाराज, अमता से अमित सामंत, डोम्जुर से गोबिंद हाजरा, सप्तग्राम से स्वराज घोष, तारकेश्वर से संतु पान, पुरसुराह से बिमान घोष, आरामबाग (अजा) से हेमन्त बाग, गोघाट (अजा) से प्रशांत दिघर, खानाकुल से सुशांत घोष और पंसकुरा पूर्व से सुब्रत मैती बंगाल चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। 

पंसकुरा पश्चिम सीट से सिंतु सेनापति, मोयना से अशोक डिंडा, महिषादल से सुभाष पांजा, हल्दिया (अजा) से प्रदीप कुमार बिजली, नंदीग्राम से सुर्वेदु अधिकारी, पटाशपुर से तपन मैती, कांथी उत्तर से सुमिता सिन्हा, कांथी दक्षिण से अरूप कुमार दास, रामनगर से चंद्र शेखर मंडल, दांतन से अजीत कुमार जना, नयाग्राम (अजजा) से अमिया किस्कु, गोपीबल्लवपुर से राजेश महतो, झारग्राम से लक्ष्मीकांत साहू, केशियारी (अजजा) से भद्रा हेम्ब्रम, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, नारायणगढ़ से राम प्रसाद गिरि, सबंग से अमल पांडा, खड़गपुर से तपन भुया और डेबरा से शुभाशीष ओम को प्रत्याशी बनाया गया है।

दासपुर से तपन दत्ता, घाटल (अजा) से शीतल कपाट, चंद्रकोना (अजा) से सुकांत दोलुई, सालबोनी से बिमान महतो, केशपुर (अजा) से सुर्वेदु सामंत, बिनपुर (अजजा) से डॉ. प्रणत टुडू, बांदवान (अजजा) से लबसेन बास्के, बलरामपुर से श्री जलधर महतो, मानबाजार (अजजा) से मैना मुर्मू, काशीपुर से कमलकांत हंसदा, पारा (अजा) से नदियार चंद बाउरी, रघुनाथपुर (अजा) से मामोनी बाउरी, साल्टोरा (अजा) से चंदना बाउरी, छतना से सत्यनारायण मुखोपाध्याय, रानीबांध (अजजा) से क्षुदिराम टुडु, रायपुर (अजजा) से क्षेत्र मोहन हंसदा और तालडांगरा से सौविक पात्रा को टिकट दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बरजोड़ा से बिलेश्वर सिंघा, ऑडा से अमरनाथ शाखा, कटुलपुर (अजा) से लक्ष्मीकांत मजूमदार, इंदस (अजा) से निर्मल कुमार धारा, सोनामुखी (अजा) से दिबाकर घरामी, रैना (अजा) से सुभाष पात्रा, जमालपुर (अजा) से अरुण हल्दर, मॉटेश्वर से सैकत पंजा, वर्धमान उत्तर (अजा) से संजय दास, भातर से सौमेन करफा, केतुग्राम से अनादि घोष (मथुरा), औसग्राम (अजा) से कलिता माझी, पांडबेश्वर से जितेंद्र कुमार तिवारी, दुर्गापुर पूर्व से चंद्र शेखर बनर्जी, दुर्गापुर पश्चिम से लक्ष्मण चंद्र घोरुई, जामुरिया से डॉ. बिजन मुखर्जी, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुखर्जी और कुल्टी से अजय कुमार पोद्दार को चुनावी मैदान में उतारा है।

पार्टी ने दुबराजपुर (अजा) से अनुप कुमार साहा, सूरी से जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, बोलपुर से दिलीप कुमार घोष, नानूर (अजा) से खोकन दास, मयूरेश्वर से दुध कुमार मंडल और हसन से निखिल बनर्जी को टिकट दिया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo