खामेनेई की हालत गंभीर होने का दावा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का राष्ट्र के नाम पहला संदेश गुरुवार को जारी हुआ। लेकिन उसके अगले ही दिन खबर आई है कि उनकी हालत गंभीर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को हुए पहले हमले में ही वे घायल हो गए थे। उस हमले में उनके पिता और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

पहले कहा जा रहा था कि मोजतबा खामेनेई खतरे से बाहर हैं। लेकिन अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रह है कि उनकी हालत गंभीर है और वे कोमा में हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनका एक पैर काटना पड़ा है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी शुक्रवार को कहा कि संभवतः मोजतबा का पैर काटना पड़ा है। पहले कहा जा रहा था कि उनके पैर में चोट लगी है।

ब्रिटिश मीडिया ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमले में घायल होने के बाद मोजतबा को तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है।

इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान में कुद्स डे रैली के दौरान राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान लोगों के बीच पहुंचे। रमजान के आखिरी शुक्रवार को आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाल में मिली जान से मारने की धमकियों के बावजूद राष्ट्रपति पेजेशकियान इस रैली में शामिल हुए और लोगों के बीच पहुंचे। कुद्स डे पर ईरान में हर साल फिलस्तीन के समर्थन में रैलियां और प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं। ऐसी ही एक रैली में धमाके होने की भी खबर है।


Previous News Next News

More News

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल

July 31, 2026

उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा करते…

logo