भारत-अमेरिका की व्यापार वार्ता टली

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच 23 फरवरी से शुरू होने वाली व्यापार वार्ता टल गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए रेसिप्रोकल टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध बता कर रद्द किए जाने के बाद बदली हुई परिस्थितियों को देखते हुए यह वार्ता टाल दी गई है। अंतरिम व्यापार समझौते यानी आईटीए को लेकर 23 फरवरी से अमेरिका में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वार्ता होने वाली थी, जिसमें समझौते के कानूनी मसौदे पर विचार किया जाना था।

यह बैठक 23 से 26 फरवरी तक वाशिंगटन में होने वाली थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस बैठक के टल जाने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने छह-तीन के बहुमत से ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले भारत और अमेरिका में यह सहमति बनी थी कि अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर 18 फीसदी टैरिफ लगेगा। लेकिन शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सभी टैरिफ रद्द कर दिए। इसके बाद ट्रंप ने शुक्रवार को ही दुनिया भर पर पहले 10 फीसदी टैरिफ लगाया और 24 घंटे के अंदर ही उसे बढ़ा कर 15 फीसदी कर दिया।

अमेरिका के ट्रेड एक्ट 1974 के मुताबिक अगले पांच महीने के लिए 15 फीसदी टैरिफ लागू हो गया है। यह टैरिफ भारत और अमेरिका के बीच बनी सहमति से कम है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि भारत पर टैरिफ 15 फीसदी होगा या अप्रैल 2025 के पहले लगने वाले तीन फीसदी के ऊपर यह 15 फीसदी टैरिफ होगा। माना जा रहा है कि इस वजह से ही दोनों देशों की व्यापार वार्ता टाल दी गई है। जानकार सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों ने तय किया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुए बदलावों की समीक्षा के बाद बैठक की नई तारीख तय की जाएगी। बैठक टलने से दोनों देशों की व्यापार संधि में देरी हो सकती है।

गौरतलब है कि दो फरवरी को अमेरिका के साथ व्यापार संधि की घोषणा हुई थी। उसके बाद इसके फ्रेमवर्क और फैक्टशीट में कई बार बदलाव हो चुका है। शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से ठीक पहले पीयूष गोयल ने इस व्यापार संधि की टाइमलाइन की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम अमेरिका जा रहा है, व्यापार वार्ता के लिए। गोयल ने बताया था कि मार्च में समझौते पर दस्तखत हो जाएंगे और अप्रैल में यह संधि लागू हो जाएगी। लेकिन अब उसमें देरी हो सकती है।


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo