मंत्री हरदीप पुरी के नाम पर हंगामा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के पहले चरण के 13वें और आखिरी दोनों सदनों में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को लेकर खूब हंगामा हुआ, जिससे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन नहीं चल पाईं। लोकसभा की कार्यवाही करीब 10 मिनट ही चल पाई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दो घंटे तक चली, जिसके बाद सदन को नौ मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही नौ मार्च से शुरू होगी। इस बीच संसदीय समितियों में बजट प्रावधानों पर चर्चा होगी।

बहरहाल, शुक्रवार को सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके पांच मिनट बाद ही सदन स्थगित कर दी गई। 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो हंगामा जारी रहा। इस बार हंगामे के बीच शिक्षा और कानून मंत्रालय से जुड़े कुछ बिल पेश किए गए। इसके बाद आसन पर मौजूद संध्या राय ने लोकसभा नौ मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम अमेरिका के सेक्स अपराधी ज्योफ्री एपस्टीन से जुड़ रहा है। एपस्टीन फाइल्स में कई बार पुरी का नाम आया है। पुरी ने स्वीकार किया है कि वे तीन या चार बार एपस्टीन से मिले हैं। बहरहाल, संसद का बजट सत्र 25 जनवरी को शुरू हुआ था और पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त हुआ। दूसरा चऱण नौ मार्च से शुरू होगा, जो दो अप्रैल तक चलेगा।

इस बीच शुक्रवार को भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाए कि वे सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे थे। गौरतलब है कि दुबे ने राहुल के खिलाफ सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है, जिसमें उन्होंने राहुल की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। उधर शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की और केंद्र से आरक्षण नीति में राजनीतिक अल्पसंख्यकों और ओबीसी के लिए आरक्षण बढ़ाने का आग्रह किया।


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo