मोदी और ममता ने दी बधाई

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे फोन पर बात की और बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनावों में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। मैंने बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया’। पीएम मोदी ने पड़ोसी देश होने के नाते दोनों देशों के बीच शांति, प्रगति और समृद्धि की प्रतिबद्धता जताई।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने नतीजे आने के बाद शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया में एक बधाई संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ‘लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश’ की बात कही थी। बाद में बीएनपी ने प्रधानमंत्री मोदी के बधाई पोस्ट का जवाब दिया। बीएनपी के चुनाव प्रबंधन कमिटी के चेयरमैन नजरुल इस्लाम खान ने कहा, ‘हम भी मोदी जी का धन्यवाद देते हैं। हमारा मानना है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्ते और लोगों के बीच का बंधन और मजबूत होगा’।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बांग्लादेश चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने पर बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी। उन्होंने तारिक रहमान को भाई बता कर बधाई दी। ममता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बांग्लादेश की इस शानदार जीत के लिए मेरे भाई तारिक, उनकी टीम और बाकी सभी को बधाई’। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि वे चाहती हैं कि बांग्लादेश-भारत के साथ हमेशा अच्छे संबंध बनाए रखे।


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo