बांग्लादेश चुनाव : पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में उत्साह

Categorized as समाचार

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। बांग्लादेश के नेताओं ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा तादाद में पोलिंग सेंटर पर आने और वोट करने की अपील की है। इस चुनाव में कई युवा ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डाल रहे हैं। चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह है। 

कई युवाओं ने बात की और बताया कि देश के युवाओं के लिए इस चुनाव का मुद्दा क्या है। पहली बार वोट देने वाले एक वोटर ने कहा, “यह बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार वोट दिया है। मैं लगभग 27 साल का हूं, लेकिन मुझे इस देश में पिछले फासीवादी राज में 17 साल तक वोट देने का मौका नहीं मिला। आखिर यह बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे फैसला करना है। पहला कदम जाहिर है कि हमारा प्रतिनिधित्व करने के लिए सही इंसान को चुनना है और इसीलिए मैं अभी यहां हूं।

एक युवा ने कहा मैं यहां वोट देने के लिए आकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मैंने पहले कभी वोट नहीं दिया है। मुझे उम्मीद है कि मेरा वोट एक स्वस्थ और खुशहाल शहर के निर्माण में मदद करेगा। मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव से जो भी सत्ता में आएगा, वह बांग्लादेश को सुरक्षित और खुशहाल बनाएगा।

Also Read : विक्रांत जेटली मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, पत्नी के वकील से मांगा सीलबंद नोट

एक अन्य फर्स्ट टाइम वोटर ने कहा मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत सकारात्मक महसूस कर रही हूं। यह मेरा पहला वोट है। मैंने इस बार पहली बार वोट डाला है और यह बहुत अच्छा अनुभव था। मैं बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि इस देश के लिए रिफॉर्म्स बहुत जरूरी हैं क्योंकि हम बहुत अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और हर चीज में फंसे हुए हैं और हमारे संविधान, हमारे नियम और हर चीज में, इस देश के पूरे मैनेजमेंट, इस देश के रूलिंग में रिफॉर्म, जो इस देश में बदलाव लाएगा।

एक महिला वोटर ने कहा हमें उम्मीद है कि इस चुनाव के जरिए हम एक सुंदर बांग्लादेश देखेंगे। मैं देश में एक प्रोग्रेसिव सोच वाला, अच्छे एथिक्स और लीडरशिप स्किल्स वाला इंसान देखना चाहती हूं और कुल मिलाकर यह मेरा पहली बार वोट देने का मौका है और मैं काफी उत्साहित हूं।

एक अन्य वोटर ने कहा मैं इस मायने में काफी खुश हूं कि यह पहली बार है, जब हम बेरोकटोक वोट कर पा रहे हैं। पिछला चुनाव था, जहां मैंने अपना पहला वोट डाला था, लेकिन यह पहली बार था, जब हम बिना किसी झिझक के ऐसा कर पाए।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान ने भी अपना वोट डाला और लोगों से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की अपील की। तारिक रहमान के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी वोट डालने के लिए पहुंचीं।

वहीं, अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर डॉ. मुहम्मद यूनुस ने चुनाव को नए बांग्लादेश का जन्मदिन बताया। उन्होंने कहा कि देश ने बुरे सपने जैसे अतीत को पूरी तरह से त्याग दिया है और नागरिकों से संसदीय चुनाव और रेफरेंडम दोनों में हिस्सा लेने की अपील की।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

संसद में विपक्ष का नुक्कड़ नाटक

August 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों ने मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के आखिरी कामकाजी दिन यानी शुक्रवार को संसद परिसर को नुक्कड़ नाटक की जगह बना दिया। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी को एक नाटक के जरिए प्रदर्शित किया। इसमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा कपड़ा पहन कर साधु बने…

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

logo